Top News

शाहजहांपुर: स्कूल कॉलेजों में पहुंची एंटी रोमियो टीम का चेकिंग अभियान

 


एंटी रोमियो टीमों का सघन चेकिंग अभियान, 

छात्राओं को महिला सुरक्षा हेल्पलाइन की दी जानकारी

उत्तर प्रदेश/शाहजहाँपुर, 19 सितंबर 2026

पुलिस अधीक्षक शाहजहाँपुर के निर्देशन में जनपद भर में महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा के लिए एंटी रोमियो टीमों ने आज विशेष जागरूकता एवं चेकिंग अभियान चलाया।

अभियान के तहत जनपद के सभी थानों की एंटी रोमियो टीमों ने अपने-अपने थाना क्षेत्रों के विद्यालयों, कॉलेजों के बाहर और आसपास के संवेदनशील स्थानों पर भ्रमण कर चेकिंग की। इस दौरान स्कूल-कॉलेजों के बाहर अनावश्यक रूप से घूम रहे संदिग्ध युवकों से पूछताछ कर चेतावनी दी गई।



टीमों ने छात्र-छात्राओं से संवाद स्थापित कर उन्हें महिला सुरक्षा, उनके अधिकारों तथा छेड़छाड़, अभद्रता, पीछा करने या किसी भी प्रकार के उत्पीड़न की घटना होने पर तुरंत पुलिस को सूचना देने के लिए जागरूक किया। छात्राओं से कहा गया कि किसी भी असहज स्थिति में बिना संकोच पुलिस को बताएं, पुलिस द्वारा तत्काल विधिक कार्रवाई की जाएगी।




जागरूकता के दौरान छात्राओं को महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई -

वीमेन पावर लाइन - 1090, पुलिस आपातकालीन सेवा - 112, महिला हेल्पलाइन - 181, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन - 1076 और चाइल्ड हेल्पलाइन - 1098

इसके साथ ही छात्राओं को सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग और साइबर अपराधों से बचाव के बारे में भी जानकारी दी गई।

शाहजहाँपुर पुलिस ने बताया कि महिलाओं एवं बालिकाओं को भयमुक्त वातावरण उपलब्ध कराने के लिए विद्यालयों, सार्वजनिक स्थलों एवं संवेदनशील स्थानों पर एंटी रोमियो टीमों द्वारा नियमित रूप से भ्रमण, चेकिंग एवं जागरूकता अभियान जारी रहेगा।

Post a Comment

Previous Post Next Post

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume