Top News

शाहजहांपुर: अल्हागंज: बुखार से व्यापारी पुत्र आयुष गुप्ता की मौत

 


नगर में शोक की लहर; रविवार को गल्ला मंडी रहेगी बंद

उत्तर प्रदेश/शाहजहांपुर।

 जनपद के अल्हागंज में नगर के मोहल्ला दखिनौआ निवासी आयुष गुप्ता (22) पुत्र अवधेश गुप्ता की बुखार के चलते अचानक मौत हो गई। बताया जा रहा है कि आयुष को बुखार आने परिजन पहले कस्बे के एक प्राइवेट हॉस्पिटल में ले गए थे, जहां हालत गंभीर होने पर उसे बरेली के निजी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया।

बरेली में इलाज के दौरान भी हालत में सुधार न होने पर परिजन उसे बेहतर इलाज के लिए दिल्ली ले जा रहे थे, लेकिन रामपुर मुरादाबाद के रास्ते में ही आयुष ने दम तोड़ दिया।

युवक की असामयिक मौत की खबर मिलते ही पूरे नगर क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।

व्यापारी पुत्र की मौत पर अल्हागंज के व्यापारियों ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है। व्यापारियों ने सर्वसम्मति से फैसला लिया है कि शोक स्वरूप रविवार के दिन अल्हागंज की सुप्रसिद्ध गल्ला मंडी पूरी तरह से बंद रखी जाएगी।

वहीं जलालाबाद विधानसभा के पूर्व विधायक शरदवीर सिंह, बीजेपी नेता अनिल गुप्ता, पूर्व चेयरमैन राजेश वर्मा, पूर्व जिला पंचायत सदस्य सूरज पाल सिंह, बीजेपी नेता गोपाल मिश्रा, करणी सेना के जिला महामंत्री ठाकुर रवि सिंह सहित तमाम गणमान्य लोगों ने शोक व्यक्त करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना जताई है।

Post a Comment

Previous Post Next Post

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume