Top News

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में 15 वरिष्ठ अधिकारियों के तबादले


कई जिलों के बदले मुख्य विकास अधिकारी  

लखनऊ।

 उत्तर प्रदेश शासन ने प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 15 वरिष्ठ अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं। जारी सूची के अनुसार अपर जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी, प्रबंध निदेशक और कुलसचिव स्तर के अधिकारियों को नई तैनाती दी गई है।

जारी आदेश के अनुसार राकेश कुमार सिंह, अपर जिलाधिकारी (वि/रा) लखनऊ को अपर आयुक्त, उत्तर प्रदेश आवास एवं विकास परिषद बनाया गया है। नीरज शुक्ला, अपर आयुक्त आवास एवं विकास परिषद को प्रबंध निदेशक, पीसीएफ की जिम्मेदारी दी गई है।

डा. चन्द्र भूषण, प्रबंध निदेशक पीसीएफ को अपर निदेशक, डा. राम मनोहर लोहिया उत्तर प्रदेश प्रशासन एवं प्रबंधन अकादमी भेजा गया है। सचिन कुमार सिंह, अपर निदेशक कृषि उत्पादन मंडी परिषद को विशेष सचिव, चिकित्सा शिक्षा बनाया गया है।

 ध्रुव खाडिया, मुख्य विकास अधिकारी जौनपुर को मुख्य विकास अधिकारी मऊ, जबकि विवेक कुमार श्रीवास्तव, मुख्य विकास अधिकारी मऊ को सदस्य (न्यायिक), राजस्व परिषद प्रयागराज बनाया गया है। नरेंद्र बहादुर सिंह, अपर जिलाधिकारी (वि/रा) लखीमपुर खीरी को मुख्य विकास अधिकारी जौनपुर की जिम्मेदारी दी गई है।

इसके अलावा श्रीहरि प्रताप शाही को निदेशक पंचायती राज,  अमित कुमार सिंह को प्रबंध निदेशक पीसीडीएफ, प्रकाश बिन्दु को सचिव चिकित्सा शिक्षा बनाया गया है।  माला श्रीवास्तव से सचिव भूतत्व एवं खनिकर्म का प्रभार हटाते हुए निदेशक भूतत्व एवं खनिकर्म बनाया गया है।

डा. उज्जवल कुमार को विशेष सचिव एवं निदेशक भूतत्व एवं खनिकर्म,  जे०रीभा को प्रबंध निदेशक उत्तर प्रदेश मेडिकल सप्लाई कार्पोरेशन की जिम्मेदारी दी गई है।

वहीं  अर्चना गहरवार, कुलसचिव किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय को कुलसचिव डा. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय और रीना सिंह को कुलसचिव किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय बनाया गया है।

Post a Comment

Previous Post Next Post

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume