Top News

शाहजहांपुर: सम्पूर्ण समाधान दिवस: DM-SP ने सुनीं जनशिकायतें

 




 डीएम एसपी ने फरियादियों से मिली शिकायतों को त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश

उत्तर प्रदेश/शाहजहाँपुर, 03 अक्टूबर 2026।

 तहसील सदर में शनिवार को सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने संयुक्त रूप से आमजन एवं फरियादियों की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को शिकायतों के नियमानुसार, निष्पक्ष एवं समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए।

समाधान दिवस में मुख्य चिकित्साधिकारी, उपजिलाधिकारी सदर, क्षेत्राधिकारी सदर, तहसीलदार सदर, डीएफओ, डीडीओ सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

प्राप्त शिकायतों में मुख्य रूप से भूमि एवं संपत्ति विवाद, राजस्व प्रकरण, पुलिस सहायता, पारिवारिक विवाद, पेंशन, विद्युत, जलापूर्ति तथा जनकल्याणकारी योजनाओं से जुड़े मामले शामिल रहे। कुछ शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया गया, जबकि शेष प्रकरण संबंधित विभागीय अधिकारियों को संदर्भित कर त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए गए।

जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि शिकायतों का निर्धारित समय-सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। शिकायतकर्ता की समस्या का स्थायी एवं प्रभावी समाधान हो, कार्यवाही में पारदर्शिता रखी जाए और किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए।

पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित ने पुलिस से संबंधित शिकायतों की सुनवाई करते हुए संबंधित अधिकारियों से प्रत्येक प्रकरण की जानकारी ली। उन्होंने निष्पक्ष जांच कर तत्काल एवं प्रभावी कार्यवाही के निर्देश दिए। साथ ही फरियादियों के साथ सम्मानजनक, संवेदनशील एवं शालीन व्यवहार करने, समस्याओं को धैर्यपूर्वक सुनकर त्वरित समाधान सुनिश्चित करने और जनपद में कानून-व्यवस्था सुदृढ़ बनाए रखने हेतु सतर्क पुलिसिंग के निर्देश दिए।

Post a Comment

Previous Post Next Post

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume