अल्हागंज थाना अध्यक्ष ओम प्रकाश का गढ़िया रंगीन तबादला
राकेश कुमार अल्हागंज के होंगे थाना प्रभारी,अनुज कुमार तोमर को मिली कांट की जिम्मेदारी
उत्तर प्रदेश/शाहजहांपुर।
जनपद में कानून-व्यवस्था को और बेहतर बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित ने थाना प्रभारियों के कार्यक्षेत्र में बड़ा फेरबदल किया है। तबादला सूची में गैर जनपद स्थानांतरित हुए निरीक्षकों को पुलिस लाइन भेजने के साथ ही कई निरीक्षकों और उपनिरीक्षकों को नई तैनाती दी गई है।फेरबदल के तहत निरीक्षक अनुज कुमार तोमर को पुलिस लाइन से प्रभारी निरीक्षक कोतवाली कांट बनाया गया है। वहीं कांट के मौजूदा प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार को प्रभारी निरीक्षक थाना अल्हागंज की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
वहीं अल्हागंज के उपनिरीक्षक ओमप्रकाश को थाना गढ़िया रंगीन भेजा गया है।जारी आदेश के अनुसार निरीक्षक लोकेन्द्र कुमार को पुलिस लाइन से थाना खुटार, निरीक्षक हरीश कुमार को पुलिस लाइन से थाना रामचंद्र मिशन तथा निरीक्षक मेघपाल सिंह को पुलिस लाइन से थाना एएचटी भेजा गया है।वहीं निरीक्षक अरविन्द कुमार के गैर जनपद स्थानांतरण के फलस्वरूप उन्हें पुलिस लाइन भेजा गया है। इसी तरह थाना रामचंद्र मिशन के प्रभारी निरीक्षक धर्मेन्द्र कुमार और थाना गढ़िया रंगीन के प्रभारी निरीक्षक हरकेश सिंह के गैर जनपद स्थानांतरण के कारण दोनों को पुलिस लाइन भेजा गया है।एसपी के इस फेरबदल को जनपद की कानून-व्यवस्था को और मजबूत करने तथा थाना स्तर पर पुलिसिंग में कसावट लाने की कवायद के तौर पर देखा जा रहा है।


Post a Comment