SDM स्तर पर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 4 अधिकारियों के तबादले
शाहजहांपुर।
जनपद में जनहित एवं शासकीय कार्यहित में जिलाधिकारी धर्मेन्द्र प्रताप सिंह ने तत्काल प्रभाव से उप जिलाधिकारी स्तर पर बड़े फेरबदल के आदेश जारी किए हैं। 27 अगस्त को जारी दो अलग-अलग आदेशों (पत्रांक 371 और 372) के तहत कुल 4 अधिकारियों के कार्यक्षेत्र बदले गए हैं।
जिसमें प्रभात राय जो अब तक उप जिलाधिकारी / उप जिला मजिस्ट्रेट सदर, शाहजहांपुर के पद पर तैनात थे, उन्हें उप जिलाधिकारी (न्यायिक) तहसील तिलहर बनाया गया है।
वहीं अतुल कुमार सिंह जो तिलहर में उप जिलाधिकारी (न्यायिक) के रूप में तैनात थे, उन्हें उप जिलाधिकारी / उप जिला मजिस्ट्रेट सदर, शाहजहांपुर की जिम्मेदारी दी गई है।
यानि सदर और तिलहर (न्यायिक) के अधिकारियों के बीच आपसी तबादला किया गया है।
दूसरा आदेश - पत्रांक में नवागत अधिकारी की तैनाती
नवागत संयुक्त मजिस्ट्रेट आदित्य श्रीवास्तव द्वारा जनपद में योगदान आख्या प्रस्तुत करने के बाद उनकी तैनाती को लेकर आदेश जारी किया गया।
अब आदित्य श्रीवास्तव, नवागत संयुक्त मजिस्ट्रेट, शाहजहांपुर को उप जिलाधिकारी / उप जिला मजिस्ट्रेट, तिलहर के पद पर तैनात किया गया है। नीलिमा यादव, जो अब तक SDM तिलहर के पद पर थीं, उन्हें अतिरिक्त अधिकारी / अपर उप जिलाधिकारी, मुख्यालय, शाहजहांपुर बनाया गया है।
जिलाधिकारी कार्यालय से जारी आदेश में कहा गया है कि यह सभी आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होंगे। सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वे तत्काल अपनी नवीन तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करें।

Post a Comment