वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने किया शिलान्यास
उत्तर प्रदेश/महानगर/शाहजहाँपुर। 03अक्टूबर 2026
नगर निगम क्षेत्र में सड़क सुदृढ़ीकरण और आवागमन को बेहतर बनाने की दिशा में शुक्रवार को बड़ी सौगात मिली। वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने 3.69 करोड़ रुपये की लागत से 6 सड़कों के हॉट मिक्स द्वारा सुदृढ़ीकरण कार्यों का शिलान्यास किया।
इन कार्यों के अंतर्गत इस्लामिया इंटर कॉलेज से पचराहा तक, खिरनीबाग रामलीला ग्राउंड से आर्य महिला विद्यालय तक, खिरनीबाग से सदर बाजार तक, सदर बाजार में गांधी भवन से बाल विद्या मंदिर के पास मोड़ तक, गोविंदगंज फाटक के पास शहीद स्तम्भ से पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस तक तथा गोविंदगंज फाटक से सदर चौराहा होकर घंटाघर तक सड़क का सुदृढ़ीकरण एवं हॉट मिक्स कार्य कराया जाएगा।
अधिकारियों के अनुसार इन विकास कार्यों से संबंधित क्षेत्रों में सड़क की गुणवत्ता में सुधार होगा, साथ ही नागरिकों को सुगम एवं सुरक्षित आवागमन की सुविधा मिलेगी। नगर निगम द्वारा शहर के विभिन्न क्षेत्रों में आवश्यकतानुसार सड़क व बुनियादी सुविधाओं के विकास कार्य निरंतर कराए जा रहे हैं।
कार्यक्रम में नगर आयुक्त सौम्या गुरुरानी, अपर नगर आयुक्त भान सिंह, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मनोज मिश्रा, मुख्य अभियंता आशीष त्रिवेदी सहित अन्य अधिकारीगण तथा पार्षद अतुल दीक्षित, दिलीप गुप्ता, अनूप सिंह पिंटू, नरेंद्र मिश्रा गुरु, अनिल सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Post a Comment