Top News

शाहजहांपुर: रामगंगा खतरे से 18 cm और खन्नौत का 15 cm ऊपर जलस्तर

 

फोटो: बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण करते डीएम 

गर्रा में उफान जारी, रामगंगा और खन्नौत खतरे के निशान के पार

उत्तर प्रदेश/शाहजहाँपुर। 28 सितंबर 2026

बाढ़ नियंत्रण कक्ष, शारदा नहर खण्ड से प्राप्त सोमवार प्रातः 8 बजे की रिपोर्ट के अनुसार जनपद की प्रमुख नदियों के जलस्तर में उतार-चढ़ाव जारी है। रामगंगा और खन्नौत नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं, जबकि गंगा और गर्रा नदी का जलस्तर खतरे के निशान से नीचे दर्ज किया गया है। हालांकि चारों ही नदियों में कल की तुलना में जलस्तर में बढ़ोतरी हुई है।

रिपोर्ट के अनुसार गंगा नदी भैंसार ड़ाई घाट तटबंध पर 142.50 मीटर पर बह रही है, जो खतरे के निशान 143.65 से 1.15 मीटर नीचे है। कल की तुलना में इसमें 0.28 मीटर की वृद्धि हुई है।

रामगंगा नदी डबरी घाट पर खतरे के निशान को पार कर गई है। यहां आज का जलस्तर 137.48 मीटर दर्ज किया गया, जो खतरे के निशान 137.30 से 0.18 मीटर अधिक है। इसमें कल से 0.46 मीटर की बढ़ोतरी हुई है।

गर्रा नदी अजीजगंज पुल पर 148.15 मीटर पर बह रही है, जो खतरे के निशान 148.80 से 0.65 मीटर नीचे है। कल की तुलना में गर्रा में सर्वाधिक 0.65 मीटर की वृद्धि दर्ज की गई है।

खन्नौत नदी लोधीपुर पुल पर 145.90 मीटर पर बह रही है, जो खतरे के निशान 145.75 से 0.15 मीटर ऊपर है। इसमें कल से 0.50 मीटर की बढ़ोतरी हुई है।

डिस्चार्ज की स्थिति:

रिपोर्ट में बताया गया है कि दूनी बैराज से गर्रा नदी में 13854 क्यूसेक पानी पास हो रहा है। कटना नदी में 6600 क्यूसेक पानी पारा हो रहा है, जो शाहजहाँपुर से पहले गर्रा नदी में मिल जाती है। खखरा नदी में 810 क्यूसेक पानी पास हो रहा है, जो पीलीभीत में गर्रा नदी में मिलती है। वहीं खन्नौत नदी में 4900 क्यूसेक पानी पास हो रहा है, जो शाहजहाँपुर में गर्रा नदी में मिल जाती है।

Post a Comment

Previous Post Next Post

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume