Top News

शाहजहांपुर: अल्हागंज में 24 सितंबर से होगा 11 दिवसीय श्रीराम कथा का भव्य महोत्सव

 अल्हागंज के बारह पत्थर धाम में 24 सितंबर से गूंजेगा जय श्रीराम, 

11 दिवसीय विशुद्ध श्रीराम कथा महोत्सव की तैयारियां तेज

उत्तर प्रदेश/शाहजहाँपुर /

 धर्म नगरी अल्हागंज एक बार फिर भक्ति के रंग में रंगने जा रही है। कस्बे के सिद्धपीठ बारह पत्थर धाम पर आगामी 24 सितंबर से 5 अक्टूबर 2026 तक 11 दिवसीय विशुद्ध श्री राम कथा का दिव्य प्रवचन एवं संत समागम का भव्य आयोजन होने जा रहा है। श्री सीताराम, श्रीमते रामानन्दाय नमः और राधे-राधे के जयघोष के बीच पूरे नगर में सनातन की अलख जगेगी।

इस दिव्य आयोजन के आयोजक नगर के प्रतिष्ठित धर्मप्रेमी संजीव गुप्ता हैं। कथा की अमृत वर्षा परम पूज्य गुरुदेव जी महाराज की उपस्थिति के साथ व्यास पीठ पर पं. सत्यदेव द्विवेदी जी महाराज के श्रीमुख से कथा सम्पन्न होगी। 

नगर के वरिष्ठ समाजसेवी संजीव गुप्ता अल्हागंज सेठ ने सभी नगरवासियों से भावुक अपील करते हुए कहा है कि वैसे तो नगर में सभी सनातनी हैं, पर काम के समय दिखावा जरूरी है। इस बार की कलश यात्रा में नगर में भयंकर भीड़ होनी चाहिए ताकि पूरे क्षेत्र में सनातन एकता का संदेश जाए। सीता राम।

नगर क्षेत्र में निकाली जाएगी भव्य जल यात्रा से होगा शुभारंभ

धर्माचार्यों के अनुसार कार्यक्रम का शुभारंभ 24 सितंबर गुरुवार को भव्य जल यात्रा और कलश यात्रा के साथ होगा। इसी दिन कथा का पहला प्रसंग याज्ञवल्क्य-भरद्वाज संवाद श्रद्धालुओं को सुनाया जाएगा। इसके बाद 25 सितंबर को सती चरित्र और भगवान शिव के विवाह की कथा, 26 सितंबर को पार्वती के प्रश्न, अवतारों के कारण और नारद मोह की लीला का वर्णन होगा।

27 सितंबर को मनु शतरूपा प्रसंग के साथ रावण जन्म और भगवान श्रीराम के अवतार की कथा सुनाई जाएगी। 28 सितंबर को प्रभु के बाल चरित्र, जनकपुर गमन और अहिल्या उद्धार की कथा भक्तों को भाव विभोर करेगी।

राम विवाह बनेगा मुख्य आकर्षण का के केंद्र 

29 सितंबर मंगलवार का दिन इस कथा का सबसे दिव्य दिन होगा। इस दिन धनुष यज्ञ और श्रीराम विवाह का भव्य प्रसंग होगा। इसी दिन संत समागम का भी आयोजन किया गया है, जिसमें बड़ी संख्या में संत महात्मा शामिल होंगे। राम विवाह के अवसर पर पूरा पंडाल दुल्हन की तरह सजाया जाएगा।

कथा के अगले चरण में 30 सितंबर को राम वनवास की मार्मिक कथा, 1 अक्टूबर को केवट संवाद और भरत मिलाप का भावुक प्रसंग सुनाया जाएगा। 2 अक्टूबर को सीता हरण, सुग्रीव मित्रता और बाली वध, जबकि 3 अक्टूबर को सीता खोज और लंका दहन की रोमांचकारी कथा होगी।

4 अक्टूबर रविवार को मेघनाद वध, रावण वध और भगवान श्रीराम के राज्याभिषेक के साथ कथा अपने चरम पर होगी।

भंडारे के साथ होगा समापन

12वें दिन यानी 5 अक्टूबर सोमवार को आयोजन का समापन यज्ञ-हवन और विशाल भंडारे के साथ होगा। यज्ञ हवन सुबह 10 बजे से प्रारंभ होगा और दोपहर 1 बजे से प्रभु इच्छा तक विशाल भंडारा चलेगा।

समय का रखें ध्यान

आयोजन समिति ने बताया कि प्रतिदिन सुबह 7 बजे से 11 बजे तक पूजन-पाठ और दोपहर 2 बजे से शाम 6 बजे तक श्रीराम कथा का आयोजन होगा। 

समिति ने क्षेत्र के सभी धर्मप्रेमी जनता से अपील की है कि अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कथा का श्रवण करें और पुण्य लाभ अर्जित करें।


व्यवस्थापक संजीव गुप्ता की अपील


कार्यक्रम के व्यवस्थापक संजीव गुप्ता ने नगर क्षेत्र के श्रद्धालुओं से अपील करते हुए कहा कि सभी भक्तगण 24 सितंबर को सुबह 9:00 बजे नियर हनुमान मंदिर विधायक रोड अल्हागंज से बारह पत्थर देवस्थान तक निकाली जाने वाले वाली कलश यात्रा में शामिल होने के लिए सभी भक्तगण विधायक रोड हनुमान मंदिर पर पहुंचे और कलशयात्रा में शामिल होकर पुण्य अर्जित करें।

स्थान - बारह पत्थर धाम, अल्हागंज, जिला शाहजहाँपुर

संपर्क - 9838349105, 8948208948

Post a Comment

Previous Post Next Post

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume