Top News

शाहजहांपुर: सीएमओ डॉक्टर विवेक कुमार मिश्रा ने स्वास्थ्य एचआईवी-एड्स को लेकर की बैठक

 



स्वास्थ्य कर्मियों को एचआईवी-एड्स रोकथाम के प्रति किया जागरूक

उत्तर प्रदेश/शाहजहांपुर:

 पुराने जिला अस्पताल स्थित सीएमओ के सभागार में एचआईवी-एड्स और यौन संचारित संक्रमणों (एसटीआई) पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों और सीएचसी-पीएचसी के डॉक्टरों ने भाग लिया।

इस अवसर पर विशेषज्ञों ने असुरक्षित यौन संपर्क, संक्रमित रक्त, दूषित सिरिंज और मां से बच्चे में एचआईवी संक्रमण के बारे में जानकारी दी। उन्होंने प्रतिभागियों को एचआईवी और एड्स (रोकथाम और नियंत्रण) अधिनियम, 2017 और आई-स्कैन के बारे में भी जानकारी दी।

विशेषज्ञों ने एचआईवी पॉजिटिव मरीजों की समय पर जांच और उचित इलाज की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने एचआईवी पॉजिटिव गर्भवती महिलाओं की चिकित्सीय निगरानी और मां से बच्चे में संक्रमण को रोकने के उपायों पर भी चर्चा की।

प्रतिभागियों को एचआईवी पॉजिटिव मरीजों में टीबी के अधिक खतरे और टीबी स्क्रीनिंग की आवश्यकता के बारे में भी बताया गया।

इस दौरान सीएमओ डॉ. विवेक कुमार मिश्रा, एसीएमओ पी.पी. श्रीवास्तव, जिला क्षय रोग अधिकारी ओमेंद्र राठौर सहित अन्य स्वास्थ्य अधिकारी और चिकित्सक मौजूद रहे। कार्यशाला का संचालन पीएचएफआई के दीपक तिवारी, डॉ. मनीष शर्मा, अवंतिका और हिना अयाज ने किया।

Post a Comment

Previous Post Next Post

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume