Top News

शाहजहांपुर: अयोध्या में राष्ट्रीय सेवा रत्न सम्मान से सम्मानित हुए शाहजहांपुर के शिवम मिश्रा

 



शाहजहांपुर / अयोध्या।

 प्रभु श्रीराम की पावन नगरी अयोध्या धाम में राम कृष्ण सेवा फाउंडेशन, अयोध्या द्वारा तीन दिवसीय राष्ट्रीय रक्तदान महोत्सव एवं सेवा रत्न सम्मान समारोह-2026 का भव्य आयोजन किया गया।

इस राष्ट्रीय समारोह में देशभर से रक्तदाता, समाजसेवी, स्वयंसेवी संगठनों के प्रतिनिधि और मानव सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाले व्यक्तित्वों ने सहभागिता की। समारोह में शाहजहांपुर के युवा समाजसेवी शिवम मिश्रा को समाज एवं मानवता की सेवा के क्षेत्र में किए जा रहे उल्लेखनीय योगदान के लिए राष्ट्रीय सेवा रत्न सम्मान-2026 से सम्मानित किया गया। शिवम मिश्रा को कार्यक्रम की मुख्य अतिथि डॉ. अंजु सिंह, महारानी सिंगरामऊ, जिला जौनपुर द्वारा प्रमाण पत्र एवं ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया गया।




आयोजकों के अनुसार इस राष्ट्रीय आयोजन का मुख्य उद्देश्य स्वैच्छिक रक्तदान के प्रति लोगों में जागरूकता बढ़ाना, रक्तदान की संस्कृति को मजबूत करना और निस्वार्थ भाव से मानव सेवा में जुटे व्यक्तियों एवं संस्थाओं को प्रोत्साहित करना है।महोत्सव के दौरान राष्ट्रीय रक्तदान शिविर, जन-जागरूकता कार्यक्रम, परिचर्चा, अनुभव साझा सत्र, सम्मान समारोह एवं सेवा संवाद सहित विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस आयोजन में भारत के विभिन्न राज्यों एवं केंद्रशासित प्रदेशों के साथ ही नेपाल, भूटान सहित अन्य देशों के रक्तदाता और समाजसेवियों ने भी भाग लिया। शिवम मिश्रा के राष्ट्रीय सेवा रत्न सम्मान से सम्मानित होने पर शाहजहांपुर के सामाजिक संगठनों और समाजसेवियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी है और उनके सेवा कार्यों की सराहना की है।

Post a Comment

Previous Post Next Post

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume