Top News

शाहजहांपुर: एसपी सौरभ दीक्षित ने की क्षेत्राधिकारियों की समीक्षा गोष्ठी

 



कांवड़ यात्रा में उत्कृष्ट कार्य पर प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित

उत्तर प्रदेश/शाहजहाँपुर। 

मंगलवार को रिजर्व पुलिस लाइन स्थित सभागार में पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित द्वारा अपर पुलिस अधीक्षक नगर के साथ जनपद के समस्त क्षेत्राधिकारियों एवं उनके कार्यालयों में नियुक्त कर्मचारियों के साथ समीक्षा गोष्ठी आयोजित की गई।

गोष्ठी में क्षेत्राधिकारियों के कार्यालयों से संबंधित महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तृत समीक्षा की गई। इस दौरान एसपी ने अभिलेखों के रख-रखाव, लंबित प्रकरणों एवं अभियोगों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण और पुलिस कार्यों की प्रभावी मॉनिटरिंग के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

बैठक में लंबित आईजीआरएस/जनसुनवाई प्रकरणों, लंबित प्रारंभिक जांच, मानवाधिकार/महिला/एससी-एसटी प्रकोष्ठ से संबंधित जांच, शासन एवं विभागीय उच्चाधिकारियों से प्राप्त प्रार्थना पत्रों, क्षेत्राधिकारी द्वारा की जाने वाली विवेचनाओं, सर्किल में लंबित एसआर केस, अनुचित रूप से लंबित अभियोग, गैर-जमानती वारंट, रिकवरी वारंट, हिस्ट्रीशीटरों और वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी तथा शिकायती प्रकोष्ठ में प्राप्त प्रार्थना पत्रों के निस्तारण की बिंदुवार समीक्षा की गई।

पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित ने सभी क्षेत्राधिकारियों को निर्देशित किया कि अपने-अपने सर्किल में लंबित प्रकरणों की नियमित समीक्षा कर उनका समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करें। आईजीआरएस और जनसुनवाई से संबंधित शिकायतों में शिकायतकर्ता की संतुष्टि और निष्पक्ष जांच को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए। साथ ही जघन्य अपराधों में प्रभावी पैरवी, वांछित एवं वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी और अपराध नियंत्रण के लिए निरंतर प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए गए।



उत्कृष्ट कार्य के लिए किया सम्मान

श्रावण मास / कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुगम आवागमन, यातायात व्यवस्था और कानून-व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने में क्षेत्राधिकारियों द्वारा किए गए उत्कृष्ट पर्यवेक्षण और प्रभावी पुलिस प्रबंधन की एसपी ने सराहना की।

गोष्ठी के उपरांत पुलिस अधीक्षक द्वारा उत्कृष्ट कार्य, समर्पित कर्तव्यनिष्ठा और प्रभावी पुलिस पर्यवेक्षण के लिए सभी क्षेत्राधिकारियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए इसी लगन से कार्य करने के लिए प्रेरित किया गया।

Post a Comment

Previous Post Next Post

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume