Top News

शाहजहांपुर: अल्हागंज पुलिस को बड़ी कामयाबी, पॉक्सो एक्ट का आरोपी गिरफ्तार

 


उत्तर प्रदेश/शाहजहाँपुर।  25 सितंबर 2026

जनपद में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना अल्हागंज पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने पॉक्सो एक्ट से संबंधित गंभीर मामले में फरार चल रहे नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।

पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित के निर्देश पर प्रभारी निरीक्षक अल्हागंज राकेश कुमार के नेतृत्व में अपराध रोकथाम, अवैध शराब/शस्त्र व वांछित वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु अभियान चलाया जा रहा है।

इसी क्रम में थाना अल्हागंज पर पंजीकृत 184/2026 धारा 87/137(2)/64(1) बीएनएस व 3/4 पॉक्सो एक्ट के मामले में वांछित अभियुक्त की तलाश की जा रही थी।

गुरुवार, को उप निरीक्षक ओमपाल सिंह मय हमराह कांस्टेबल मोहित कुमार क्षेत्र में गश्त पर थे। इसी दौरान मुखबिर खास से सूचना प्राप्त हुई कि उक्त मुकदमे का नामजद अभियुक्त सिन्टू पुत्र बहोरन, उम्र करीब 20 वर्ष, निवासी ग्राम इमलिया, थाना अल्हागंज हाईवे पर इमलिया गांव जाने वाले रास्ते पर खड़ा है और गांव की ओर भागने की फिराक में है।

सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और अभियुक्त सिन्टू को सुबह करीब 09:15 बजे हिरासत में ले लिया।

पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध नियमानुसार आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। 

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम - सिन्टू पुत्र बहोरन निवासी ग्राम इमलिया, कस्बा व थाना अल्हागंज, जनपद शाहजहाँपुर।

गिरफ्तारी करने वाली टीम में - उ0नि0 ओमपाल सिंह व कांस्टेबल 578 मोहित कुमार शामिल रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume