Top News

शाहजहांपुर:शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोपी गिरफ्तार

 




 सदर बाजार पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल 

उत्तर प्रदेश/शाहजहांपुर, 03 सितंबर। 

थाना सदर बाजार पुलिस ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के मामले में वांछित चल रहे अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश करने की कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित के निर्देशन में अपराध की रोकथाम और मिशन शक्ति फेज-5.0 अभियान के तहत वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में थाना सदर बाजार पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना मिली थी कि मुकदमा संख्या 442/26 से संबंधित वांछित अभियुक्त अम्बा टाकीज के पास मौजूद है।

पुलिस के अनुसार, 17 अगस्त  को वादी द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर थाना सदर बाजार में केस 442/26 धारा 69/61(2) बीएनएस के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया था। आरोप था कि अभियुक्त इंतजार द्वारा वादी की पुत्री को शादी का झांसा देकर सुनसान स्थान पर ले जाकर दुष्कर्म किया गया था।

सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए गुरुवार को दोपहर करीब 14:40 बजे पुलिस टीम ने अम्बा टाकीज के पास मोटरसाइकिल रिपेयरिंग की दुकान के समीप से अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार अभियुक्त:

इंतजार पुत्र मुश्तर, निवासी मोहल्ला अलीजई, थाना सदर बाजार, जनपद शाहजहांपुर, उम्र करीब 29 वर्ष।



Post a Comment

Previous Post Next Post

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume