Top News

शाहजहांपुर: रिजर्व पुलिस लाइन में धूमधाम से मनाया गया श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व

 




डीएम एसपी सहित तमाम अधिकारी रहे मौजूद 

उत्तर प्रदेश/शाहजहाँपुर। 

यूपी के शाहजहांपुर में शुक्रवार को रिजर्व पुलिस लाइन के सभागार में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पावन पर्व श्रद्धा, भक्ति और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित ने विधि-विधानपूर्वक भगवान श्रीकृष्ण की पूजा-अर्चना कर किया ।

इस अवसर पर सभागार को आकर्षक ढंग से सजाया गया था। भजन-कीर्तन और धार्मिक कार्यक्रमों के बीच भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं और उनके जीवन प्रसंगों का स्मरण किया गया।



कार्यक्रम में जिलाधिकारी धर्मेन्द्र प्रताप सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक नगर, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, समस्त क्षेत्राधिकारीगण, प्रतिसार निरीक्षक सहित बड़ी संख्या में पुलिस अधिकारी/कर्मचारी और उनके परिजन उपस्थित रहे।

पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित ने सभी अधिकारियों, कर्मचारियों एवं उनके परिवारजनों को जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें विषम परिस्थितियों में भी सत्य और धर्म के मार्ग पर चलकर अपने कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने की प्रेरणा देता है। उनके द्वारा दिए गए धर्म, सत्य, कर्तव्य, कर्म एवं लोककल्याण के संदेश को आत्मसात करने का आह्वान किया।



इस दौरान पुलिस परिवार में विशेष उत्साह और उल्लास देखने को मिला। अधिकारी-कर्मचारी अपने परिजनों के साथ सामूहिक रूप से जन्मोत्सव में शामिल हुए, जिससे आपसी सौहार्द, भाईचारे और पारिवारिक एकजुटता की भावना मजबूत हुई।

अंत में उपस्थित सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने जनपदवासियों की सुख-समृद्धि, शांति एवं खुशहाली की कामना की।

Post a Comment

Previous Post Next Post

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume