Top News

शाहजहांपुर: पांच सितंबर को लगेगा सीएम युवा उद्यमी निःशुल्क ऑनलाइन आवेदन कैंप

 





 मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान के तहत 5 सितंबर को लगेगा निःशुल्क ऑनलाइन आवेदन कैंप

उत्तर प्रदेश/शाहजहांपुर, 03 सितंबर। 

युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए चलाए जा रहे मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान ऋण योजना के तहत जनपद में 05 सितंबर 2026 को निःशुल्क ऑनलाइन आवेदन कैंप का आयोजन किया जाएगा।

प्रशासन से मिली जानकारी के अनुसार यह कैंप प्रातः 10:00 बजे से कलेक्ट्रेट स्थित सभागार में आयोजित होगा। कैंप में योजना के इच्छुक लाभार्थियों को योजना की विस्तृत जानकारी दी जाएगी और मौके पर ही निःशुल्क ऑनलाइन आवेदन की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।

अधिकारियों ने बताया कि इस योजना के अंतर्गत युवाओं को अपना उद्यम स्थापित करने के लिए आसान शर्तों पर ऋण उपलब्ध कराया जा रहा है। कैंप का उद्देश्य अधिक से अधिक पात्र युवाओं को योजना से लाभान्वित करना है।

योजना का लाभ लेने के इच्छुक लाभार्थी 05 सितंबर को अपने स्मार्ट फोन और सभी आवश्यक दस्तावेजों के साथ कलेक्ट्रेट सभागार में उपस्थित होकर निःशुल्क आवेदन कर सकते हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume