![]() |
| फोटो :अल्हागंज आवास पर परिवार सहित दीप प्रज्ज्वलित करते पूर्व विधायक |
पीएम मोदी के जन्मदिवस पर पूर्व विधायक शरदवीर सिंह ने किया रुद्राभिषेक, महादेव से की दीर्घायु की प्रार्थना
भगवान भोलेनाथ का विधि-विधान से पूजन कर देश की शांति, समृद्धि और अखंडता की कामना
उत्तर प्रदेश/शाहजहांपुर।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिवस के अवसर पर 132-जलालाबाद विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक शरदवीर सिंह ने गुरुवार को अपने अल्हागंज स्थित आवास पर भगवान भोलेनाथ का विधि-विधान पूर्वक रुद्राभिषेक कर पूजन-अर्चन किया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्म 17 सितंबर 1950 को हुआ था। 17 सितंबर 2026 को उनके जन्मदिवस के अवसर पर देशभर में शुभकामनाओं और प्रार्थनाओं का दौर जारी है। इसी क्रम में पूर्व विधायक शरदवीर सिंह ने भी शिव आराधना कर उन्हें शुभकामनाएं प्रेषित कीं। पूर्व विधायक ने भगवान शिव का दुग्ध, जल, बेलपत्र और पुष्पों से अभिषेक कर प्रधानमंत्री के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और अटूट ऊर्जा के लिए प्रार्थना की। पूजन के दौरान उन्होंने कहा कि, "भगवान महादेव से कामना है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश सेवा के अपने संकल्प के साथ निरंतर आगे बढ़ते रहें और उनके नेतृत्व में भारत वैश्विक पटल पर नई ऊंचाइयों को छुए।" रुद्राभिषेक के दौरान देश की प्रगति, शांति, समृद्धि और वैभव के साथ-साथ राष्ट्र की एकता और अखंडता को बनाए रखने के लिए भी विशेष प्रार्थना की गई।
अंत में शरदवीर सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखने और भारत की निरंतर प्रगति की मंगलकामना की।
पूर्व विधायक शरदवीर सिंह ने पीएम मोदी को परिवार सहित दी शुभकामनाएं
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मोत्सव के अवसर पर पूरे देश में सेवा पखवाड़ा और शुभकामनाओं का दौर जारी है। इसी क्रम में 132 जलालाबाद विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक शरदवीर सिंह ने अपने अल्हागंज स्थित आवास पर सादगी और उत्साह के साथ प्रधानमंत्री का जन्मोत्सव मनाया।
बुधवार दिन में रुद्राभिषेक करने के बाद शाम पूर्व विधायक ने अपने परिवारजनों के साथ अपने आवास पर दीप प्रज्वलित किए। दीपों की रोशनी से पूरा आवास जगमगा उठा और वातावरण पूरी तरह से उत्सवमय नजर आया। पूर्व विधायक ने दीप प्रज्वलित कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ, दीर्घायु, यशस्वी एवं मंगलमय जीवन की कामना की।
इस अवसर पर पूर्व विधायक शरदवीर सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल और दूरदर्शी नेतृत्व में देश निरंतर विकास के नए आयाम छू रहा है। आज भारत विश्व गुरु बनने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है, जिसका श्रेय प्रधानमंत्री मोदी जी की नीतियों और राष्ट्र प्रथम की सोच को जाता है। उन्होंने कहा कि मोदी जी का जीवन हम सभी कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणा स्रोत है।
उन्होंने जन्मोत्सव के इस पावन अवसर पर प्रधानमंत्री को हृदय से बधाई और शुभकामनाएं देते हुए देश की सुख-समृद्धि और समाज कल्याण की भी कामना की।
इस दौरान परिवार के सभी सदस्यों ने भी एक-एक दीप जलाकर जन्मोत्सव की खुशी साझा की और प्रधानमंत्री के प्रति अपना सम्मान व्यक्त किया। इस मौके पर परिवार में हर्षोल्लास का माहौल रहा।


Post a Comment