Top News

बरेली-मुरादाबाद शिक्षक निर्वाचन के लिए 14 मतदेय स्थल निर्धारित, 23 तक दे सकते हैं आपत्ति



उत्तर प्रदेश/शाहजहांपुर।

 बरेली-मुरादाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के द्विवार्षिक निर्वाचन-2026 के लिए जनपद में अब 14 मतदेय स्थल निर्धारित किए गए हैं। पहले 10 मतदेय स्थल थे। जनपद में 21 सितंबर तक कुल 4,794 शिक्षक मतदाता पंजीकृत हैं।

जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में राजनीतिक दलों के साथ बैठक हुई। इसमें बताया गया कि मुख्य निर्वाचन अधिकारी व आयुक्त बरेली मंडल के निर्देश पर सितंबर 2025 में दलों से सुझाव लिए गए थे। आपत्तियों के निस्तारण के बाद 14 स्थलों का निर्धारण किया गया है।

डीएम ने कहा कि निर्धारित स्थलों पर यदि किसी दल को कोई सुझाव या आपत्ति है तो वह 23 सितंबर को सुबह 11 बजे तक जिला निर्वाचन कार्यालय में अनिवार्य रूप से उपलब्ध करा दे, ताकि 24 सितंबर को प्रस्ताव आयुक्त बरेली मंडल को भेजा जा सके।

ईवीएम मॉकपोल 23 सितंबर को

बैठक में विधानसभा चुनाव-2027 को लेकर ईवीएम की एफएलसी और मॉकपोल की जानकारी भी दी गई। जिलाधिकारी ने बताया कि ईवीएम की एफएलसी का कार्य 22 सितंबर को पूरा हो जाएगा। इसके बाद 5 प्रतिशत एफएलसी-ओके मशीनों पर मॉकपोल होगा।

जनपद में 3,644 कंट्रोल यूनिट एफएलसी-ओके चिह्नित की जा रही हैं, जिनमें से 182 मशीनों (5%) पर मॉकपोल होगा। इसमें 36 मशीनों में 1200 वोट, 73 मशीनों में 1000 वोट और 73 मशीनों में 500 वोट डाले जाएंगे।

इसके अलावा 36 मशीनों में 4 बीयू, 1 सीयू और 1 वीवीपैट जोड़कर 64 वोट का लोड टेस्ट और वीवीपैट पर्ची का सीयू काउंट से मिलान किया जाएगा। मॉकपोल 23 सितंबर को सुबह 9 बजे से डीएम कंपाउंड स्थित ईवीएम वेयरहाउस में शुरू होगा। राजनीतिक दल रैंडम आधार पर मशीनों का चयन कर सकते हैं और स्वयं मौजूद रहकर प्रक्रिया दे

ख सकते हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume