Top News

शाहजहांपुर: सभी कार्यों को गुणवत्ता और समयबद्धता के साथ किया जाए पूर्ण: डीएम

 



₹235.61 लाख की लागत से राजकीय इंटर कॉलेज  का हो रहा जीर्णोद्धार

उत्तर प्रदेश/शाहजहांपुर। 
 जिलाधिकारी धर्मेन्द्र प्रताप सिंह ने राजकीय इंटर कॉलेज शाहजहांपुर में कराए जा रहे जीर्णोद्धार एवं निर्माण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। 
राजकीय इंटर कॉलेज में विभिन्न निर्माण एवं जीर्णोद्धार कार्यों के लिए कुल ₹235.61 लाख की लागत का प्रावधान किया गया है। इसके अंतर्गत ₹94.69 लाख की लागत से रिपेयरिंग/रेनोवेशन कार्य, ₹76.72 लाख की लागत से सिविल वर्क, ₹2.70 लाख की लागत से गेट विद कैटल ट्रैप, ₹31.17 लाख की लागत से सी.सी. रोड तथा ₹30.33 लाख की लागत से इलेक्ट्रिकल वर्क कराया जाना प्रस्तावित/प्रगतिरत है। परिसर में बाउंड्री वॉल विद गेट से संबंधित कार्य भी कार्ययोजना में शामिल है।

जिलाधिकारी ने कक्षों में जाकर किए जा रहे जीर्णोद्धार कार्यों की स्थिति देखी तथा संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि निर्माण एवं मरम्मत कार्यों में निर्धारित मानकों और गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए। उन्होंने कहा कि सभी कार्य समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण किए जाएं, ताकि विद्यार्थियों को बेहतर एवं सुरक्षित शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराया जा सके।
जिलाधिकारी ने संस्था के अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि कार्य की गुणवत्ता में किसी भी स्तर पर समझौता न किया जाए। उन्होंने निर्माण सामग्री एवं कराए जा रहे कार्यों की नियमित निगरानी सुनिश्चित करने तथा कार्य में किसी प्रकार की कमी पाए जाने पर तत्काल आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए।
निरीक्षण के दौरान प्रधानाचार्य राजकीय इंटर कॉलेज, जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष डीपीएस राठौर भी उपस्थित रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume