Top News

शाहजहांपुर: मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का शुभारंभ




25 शिक्षकों को वितरित किए गए कैशलेस चिकित्सा कार्ड

उत्तर प्रदेश/ शाहजहांपुर 

 उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा जनपद आगरा स्थित डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के शिवानी मंडपम, खंदारी परिसर से उच्च शिक्षा विभाग के 7.50 लाख से अधिक शिक्षकों एवं उनके आश्रितों को स्वास्थ्य सुरक्षा प्रदान करने हेतु 'मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना' का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का जनपद स्तरीय सजीव प्रसारण गांधी भवन प्रेक्षागृह में आयोजित किया गया।

जनपद स्तरीय कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश सरकार के वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष ममता यादव, सांसद अरुण कुमार सागर, महानगर अध्यक्ष शिल्पी गुप्ता, जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक हरिवंश कुमार, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी जयशंकर श्रीवास्तव सहित बड़ी संख्या में शिक्षक एवं शिक्षिकाएँ उपस्थित रहे।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने कहा कि शिक्षक राष्ट्र निर्माण की आधारशिला हैं। उनके स्वस्थ एवं सुरक्षित रहने से ही शिक्षा व्यवस्था सुदृढ़ होगी और देश का भविष्य मजबूत बनेगा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना शिक्षकों एवं उनके आश्रितों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएँ उपलब्ध कराने की दिशा में प्रदेश सरकार का एक महत्वपूर्ण एवं संवेदनशील कदम है।



उन्होंने बताया कि योजना के अंतर्गत पात्र लाभार्थियों को सूचीबद्ध सरकारी एवं निजी चिकित्सालयों में प्रतिवर्ष ₹5 लाख तक कैशलेस उपचार की सुविधा प्रदान की जाएगी। इससे गंभीर बीमारियों एवं आवश्यक उपचार के दौरान शिक्षकों एवं उनके परिवारों पर पड़ने वाला आर्थिक बोझ कम होगा तथा उन्हें समय पर बेहतर चिकित्सा उपलब्ध हो सकेगी।

विशिष्ट अतिथि सांसद अरुण कुमार सागर ने अपने संबोधन में प्रदेश सरकार द्वारा शिक्षा एवं स्वास्थ्य के क्षेत्र में संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं पर प्रकाश डालते हुए कहा कि सरकार प्रत्येक वर्ग के सामाजिक एवं आर्थिक सशक्तीकरण के लिए निरंतर कार्य कर रही है।



कार्यक्रम में जिला विद्यालय निरीक्षक हरिवंश कुमार ने योजना की विस्तृत रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए बताया कि जनपद के 43 महाविद्यालयों में कार्यरत लगभग 1500 शिक्षकों एवं उनके आश्रितों को इस योजना का लाभ मिलेगा। उन्होंने बताया कि लाभार्थी सूचीबद्ध शासकीय एवं निजी चिकित्सालयों में निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार ₹5 लाख तक का कैशलेस उपचार प्राप्त कर सकेंगे।

इस अवसर पर वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना द्वारा 25 शिक्षकों को मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा कार्ड प्रदान कर सम्मानित किया गया।


Post a Comment

أحدث أقدم

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume