Top News

शाहजहांपुर: पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित ने कांवड़ यात्रा रूट का किया निरीक्षण

 





पुलिस अधीक्षक ने कांवड़ रूट निरीक्षण के दौरान ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश 


शाहजहांपुर 

पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित ने शुक्रवार को श्रावण मास, कांवड़ यात्रा के दृष्टिगत  कांवड़ यात्रा मार्ग का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित ने कांवड़ियों की सुरक्षित एवं सुगम यात्रा, यातायात व्यवस्था तथा सुरक्षा-व्यवस्था का जायजा लिया।

पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित ने कांवड़ यात्रा मार्ग पर तैनात पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों की ड्यूटी चेकिंग एवं ब्रीफिंग की । ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को निर्देशित किया कि अपने-अपने निर्धारित ड्यूटी प्वाइंट पर पूरी सजगता एवं सतर्कता के साथ ड्यूटी करें तथा कांवड़ियों की सुरक्षा एवं सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता दें। साथ ही यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने, कांवड़ यात्रा मार्ग पर अनावश्यक जाम की स्थिति उत्पन्न न होने देने तथा किसी भी आकस्मिक परिस्थिति में तत्काल आवश्यक पुलिस कार्रवाई सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया ।

पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित ने अधिकारियों को कांवड़ यात्रा मार्ग पर निरंतर भ्रमणशील रहकर सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था की प्रभावी निगरानी करने तथा संवेदनशील स्थानों पर विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए । इसके साथ ही कांवड़ियों एवं आमजन से आपसी सौहार्द एवं सहयोग बनाए रखते हुए शांतिपूर्ण ढंग से यात्रा संपन्न कराने की अपील की।

शाहजहाँपुर पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित द्वारा श्रावण मास कांवड़ यात्रा को सुरक्षित, सकुशल एवं शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने हेतु पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती एवं निरंतर निगरानी सुनिश्चित की जा रही है। पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को किसी भी स्थिति से निपटने के लिए पूर्णतः सतर्क एवं तत्पर रहने के निर्देश दिए गए हैं।

Post a Comment

أحدث أقدم

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume