Top News

नई दिल्ली: केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा

फोटो केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान 


शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा का लेटर X पर किया पोस्ट

 दिल्ली के जंतर-मंतर पर धर्मेंद्र प्रधान के खिलाफ हजारों छात्रों का चल रहा धरना प्रदर्शन 

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर चल रहा था प्रदर्शन 

 पेपर लीक को लेकर चल रहे छात्र आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा 

2 पेज के इस लेटर में प्रधान ने अपने पद से इस्तीफा देने की बात कही है।

नई दिल्ली 

काफी जद्दोजहद के बीच दिल्ली में चल रहे जंतर मंतर पर छात्रों के आंदोलन के बीच शनिवार को दोपहर करीब 2: 30 बजे केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने अपना इस्तीफा प्रधानमंत्री को भेज दिया है। उन्होंने यह इस्तीफा अपने एक्स एकाउंट पर भी पोस्ट किया है जिसमें दो पेज का इस्तीफा देते हुए उन्होंने खुद को दस दिन से बहुत परेशान बताया है।

वायरल लेटर में क्या लिखा है?

वायरल हो रहे इस लेटर में धर्मेंद्र प्रधान ने "मेरे युवा साथियों" को संबोधित करते हुए लिखा है -

मैं पिछले 4 दशकों से अधिक समय से छात्र, शिक्षक और शिक्षा सुधार के लिए समर्पित रहा हूं। मेरा सदैव यह विश्वास रहा है कि एक सशक्त, समावेशी और दूरदर्शी शिक्षा व्यवस्था ही सशक्त राष्ट्र की आधारशिला होती है।

पत्र में 3 मई 2026 को हुई NEET-UG परीक्षा में अनियमितता का जिक्र है। लिखा है कि भारत सरकार ने इसे तुरंत संज्ञान में लेते हुए जांच CBI को सौंपी और परीक्षा को रद्द कर पुन: परीक्षा की तिथि घोषित की गई, और अगले वर्ष से इस परीक्षा को CBT (Computer-based-test) मोड में कराने का निर्णय लिया गया।




पत्र के अनुसार, "20 लाख से अधिक छात्रों की परीक्षा सुचारू रूप से आयोजित करने के लिए whole of government approach के तहत काम किया गया। केंद्र और राज्य सरकार, विशेषकर जिला प्रशासन के सहयोग से 21 जून 2026 को यह परीक्षा पूरी हुई।"



आगे लिखा है - "पहले ही दिन से, इसपर मैंने जिम्मेदारी ली और इस परिस्थिति से कभी मुंह नहीं मोड़ा।"


16 जुलाई को घोषित नीट-यूजी के परिणामों को संतोषजनक बताते हुए पत्र में कहा गया है कि गरीब पृष्ठभूमि से आए कई मेधावी छात्रों को भी सफलता मिली।

जंतर-मंतर का जिक्र और इस्तीफे की बात 

पत्र के दूसरे पेज पर सबसे अहम बात लिखी है -

मैं सदैव हमारे प्रजातंत्र की शक्ति में अटूट विश्वास रखने वाला रहा हूं... पिछले 10 दिनों का घटनाक्रम देखकर मेरा मन दु:खी है। यह मेरे लिए व्यक्तिगत प्रतिष्ठा का विषय नहीं है।


जंतर-मंतर पर और देश में जो स्थिति बनी है, इस स्थिति का राष्ट्र विरोधी ताकतें लाभ ना उठाएं, देश की एकता बनी रहे, भारत के एक भी विद्यार्थी का भविष्य कानूनी पेचीदगियों में ना उलझे, हमारे बच्चे अपना समय पढ़ाई में लगाएं, करियर बनाने पर फोकस करें, इसी बात पर विचार करते हुए मैंने अपना त्यागपत्र माननीय प्रधानमंत्री जी को भेज दिया है।

पत्र के अंत में प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन, विश्वास और सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया गया है और प्रभु श्रीजगन्नाथ जी के आशीर्वाद से भविष्य में भी भारत माता, ओडिशा की जनता और देश के युवाओं की सेवा में समर्पित रहने की बात कही गई है।

जंतर-मंतर पर क्या चल रहा है?

आपको बता दें कि NEET-UG 2026 पेपर लीक विवाद को लेकर CJP और कई छात्र संगठन पिछले एक महीने से जंतर-मंतर पर धरने पर हैं। उनकी मुख्य मांग है कि शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दें।  


CJP प्रवक्ता ने कहा है कि "धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा नॉन-नेगोशिएबल है"। वहीं पुलिस ने जंतर-मंतर पर FRS कैमरे भी लगाए हैं।  

सरकार का कहना है कि मंत्री का पेपर लीक से सीधा कोई लेना-देना नहीं है और इसी वजह से इस्तीफे पर विचार नहीं किया जा रहा था।

निष्कर्ष: फिलहाल शिक्षा मंत्रालय या पीएमओ की तरफ से धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। हालांकि दो पेज का लेटर शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान स्वयं अपने एक अकाउंट पर पोस्ट किया है जिसे केंद्रीय राज्य मंत्री जितिन प्रसाद ने भी रिट्यूट किया है।

Post a Comment

أحدث أقدم

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume