हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा परशुरामपुरी का इलाका
परशुरामपुरी / शाहजहांपुर।
पूर्व वर्षों की भांति इस वर्ष भी भारतीय बजरंग दल के नेतृत्व में 12वीं विशाल जलाभिषेक यात्रा भव्य, दिव्य और उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई।
यात्रा का शुभारंभ काकोरी शहीद इंटर कॉलेज, परशुरामपुरी के मैदान से हुआ। वहां से हजारों शिवभक्तों का विशाल काफिला हर-हर महादेव, बम-बम भोले के गगनभेदी जयघोष के साथ मदनापुर स्थित प्राचीन शिव मंदिर के लिए रवाना हुआ।
पूरे मार्ग में शिवभक्त डीजे की धुन पर नाचते-गाते, भगवा ध्वज लहराते हुए चल रहे थे। यात्रा का जगह-जगह फूल-मालाओं से स्वागत किया गया।
मंदिर में किया जलाभिषेक
मदनापुर शिव मंदिर पहुंचने के बाद सभी शिवभक्तों ने विधि-विधान के साथ भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया और क्षेत्र की सुख-समृद्धि के लिए प्रार्थना की। जलाभिषेक के उपरांत मंदिर परिसर में सभी श्रद्धालुओं के लिए जलपान एवं प्रसाद की व्यवस्था की गई थी।
इनकी रही मौजूदगी
इस विशाल धर्म यात्रा का नेतृत्व भारतीय बजरंग दल के महामंत्री मुनिराज सिंह ने किया।
यात्रा में मुख्य रूप से अजय चंदेल, सचिन पांडे, विपिन सिंह, गोपाल सिंह, गौरव, राघव, अमित दीक्षित, सतीश शर्मा, सोनू भारद्वाज, भूपेंद्र सिंह, भानु प्रताप, ब्लॉक प्रमुख पति अमित सिंह, ब्लॉक प्रमुख मिर्जापुर प्रियांशु सिंह, ब्लॉक प्रमुख मदनापुर महेश पाल सिंह, समाजसेवी विनय शर्मा, मनमोहन द्विवेदी, आकाश गुप्ता, सुमित गुप्ता, शक्ति सिंह, अभिषेक वर्मा, सचिन कुमार, अभिजीत सिंह, सौरव गुप्ता, सरबजीत सिंह, वीरेंद्र सिंह सहित हजारों की संख्या में शिवभक्त शामिल रहे।
आयोजन समिति ने यात्रा को सफल बनाने में प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग करने वाले सभी शिवभक्तों, सहयोगियों और बंधुओं का हृदय से आभार व्यक्त किया है।


إرسال تعليق