Top News

शाहजहांपुर: अल्हागंज से दिल्ली के लिए एक और बस की सौगात

 


विधायक हरिप्रकाश वर्मा एवं शरदवीर सिंह ने बस को दिखाई हरी झंडी

शाहजहांपुर/अल्हागंज

नगर के यात्रियों की लंबे समय से चली आ रही मांग को पूरा करते हुए शनिवार को भाजपा विधायक हरिप्रकाश वर्मा तथा पूर्व विधायक शरदवीर सिंह ने अल्हागंज बस स्टैंड से दिल्ली जाने वाली रोडवेज बस का फीता काटकर शुभारंभ किया। बस प्रतिदिन शाम 5 बजे बस स्टेशन अल्हागंज से जरियनपुर-कलान-बदायूं होते हुए दिल्ली के लिए रवाना होगी।

इस अवसर पर विधायक हरिप्रकाश वर्मा ने बताया कि अल्हागंज से लखनऊ के लिए भी दो रोडवेज बसों का संचालन शुरू किया जा रहा है, जिनका समय और मार्ग शीघ्र निर्धारित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि अल्हागंज रोडवेज बस स्टेशन का निर्माण शासन से स्वीकृत हो चुका है और बजट जारी होते ही इसका निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा।


विधायक ने क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों की जानकारी देते हुए बताया कि क्षेत्र की 6 प्रमुख सड़कों का चौड़ीकरण कराया जा रहा है, जरियनपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का उच्चीकरण किया जाएगा, नगरिया और शाहजहांपुर में ट्रामा सेंटर शीघ्र स्वीकृत होगा तथा जलालाबाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर सांप और कुत्ता काटने का इंजेक्शन सप्ताह में दो दिन उपलब्ध रहेगा।

इस मौके पर एआरएम अरुण कुमार शाहजहांपुर, डिपो प्रभारी मृदुल सिंह, केंद्र प्रभारी विजय शुक्ला, आर.डी. कश्यप, जिला पंचायत सदस्य रामकिशोर वर्मा, गोपाल मिश्रा पूर्व प्रत्याशी जिला पंचायत सदस्य, युवा नेता सरोज मिश्रा, आर दी कश्यप कमलेश सिंह, इंद्रजीत सिंह, उदित गुप्ता, गोपाल मिश्रा जिला सह संयोजक सोशल मीडिया सहित तमाम भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Post a Comment

أحدث أقدم

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume