Top News

शाहजहांपुर: गर्रा नदी के किनारे विशालकाय मगरमक्ष दिखने से ग्रामीणों में दहशत

 



गर्रा नदी किनारे रेत पर आराम करता दिखा विशाल मगरमच्छ, देखने उमड़ी ग्रामीणों की भीड़

उत्तर प्रदेश/शाहजहांपुर 


शाहजहांपुर जनपद के सेहरामऊ दक्षिणी थाना क्षेत्र के गांव भरगवां के पास से निकली गर्रा नदी के किनारे रविवार को एक बड़े मगरमच्छ को आराम करते हुए देखा गया। 

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक रविवार दोपहर करीब साढ़े पांच बजे नदी के दूसरी तरफ पड़ी रेत पर एक विशालकाय मगरमच्छ धूप में आराम कर रहा था। नदी किनारे मगरमच्छ को पड़े देख ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। देखते ही देखते इसकी सूचना पूरे गांव में फैल गई और मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ लग गई। ग्रामीणों ने काफी दूरी से ही मगरमच्छ का वीडियो और फोटो बना लिया। फोटो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि मगरमच्छ रेत पर शांत अवस्था में पड़ा हुआ है। बरसात के मौसम में गर्रा नदी का जलस्तर बढ़ा हुआ है, जिसके चलते अक्सर जलीय जीव किनारे की ओर आ जाते हैं। ग्रामीणों ने वन विभाग को सूचना देने की बात कही है। ग्रामीणों ने लोगों से नदी किनारे न जाने की अपील की है।

Post a Comment

أحدث أقدم

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume