Top News

शाहजहांपुर : परशुरामपुरी में चलती कार बनी आग का गोला वाल वाल बची किन्नर

  




सूझबूझ से बची किन्नर सनाया की जान, राहगीरों की सतर्कता से टला बड़ा हादसा


शाहजहांपुर / परशुरामपुरी। 

रविवार शाम जलालाबाद में एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। मिर्जापुर से बरेली जा रही तेज रफ्तार कार अचानक आग का गोला बन गई। गनीमत रही कि कार चला रही किन्नर सनाया की सूझबूझ और राहगीरों की सतर्कता से उनकी जान बच गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार शाम करीब 7:25 बजे किन्नर सनाया बरेली नंबर की कार से मिर्जापुर से बरेली के लिए जा रही थीं। जैसे ही वह जलालाबाद के पास पहुंचीं, कार के बोनट से अचानक तेज धुआं निकलने लगा। उसी दौरान वहां से गुजर रहे राहगीरों की नजर धुएं पर पड़ी तो उन्होंने शोर मचाकर कार रोकने का इशारा किया।

राहगीरों के चेताने पर सनाया ने हिम्मत और सूझबूझ दिखाते हुए कार को फर्रुखाबाद मार्ग पर स्थित एक मिस्त्री की दुकान की ओर मोड़ दिया। दुकान तक पहुंचने से पहले ही आग की लपटों ने विकराल रूप धारण कर लिया। स्थिति भांपते हुए सनाया ने पलक झपकते ही कार से छलांग लगा दी और अपना सूटकेस निकालकर सुरक्षित दूरी पर चली गईं।

देखते ही देखते पूरी कार धू-धू कर जलने लगी और मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। घटना की सूचना मिलते ही कोतवाल अरविंद सिंह चौहान पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और दमकल विभाग को सूचना दी। दमकल की गाड़ी ने मौके पर पहुंचकर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। तब तक कार पूरी तरह जलकर खाक हो चुकी थी।

फिलहाल कार में आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Post a Comment

أحدث أقدم

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume