Top News

शाहजहांपुर: सावन के अंतिम सोमवार को राजकीय ठेकेदार द्वारा अल्हागंज में भव्य भंडारा

  

पूरे सावन कांवड़ियों की सेवा में जुटे राजकीय ठेकेदार आशुतोष अग्निहोत्री

अल्हागंज/शाहजहांपुर। 

सावन के अंतिम सोमवार को नगर अल्हागंज में बायपास स्थित स्थान पर भव्य भंडारे का आयोजन किया गया। समाजसेवी एवं राजकीय ठेकेदार आशुतोष अग्निहोत्री के द्वारा सावन माह के प्रत्येक सोमवार को भंडारे का आयोजन कर कांवड़ियों एवं श्रद्धालुओं की सेवा का संकल्प लिया गया था। इसी क्रम में अंतिम सोमवार को भी श्रद्धा और भक्ति के साथ भंडारा आयोजित किया गया।

भंडारे में बड़ी संख्या में कांवड़िया भाइयों और श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। इस दौरान कांवड़ियों की सुविधाओं का भी विशेष ध्यान रखा गया। आशुतोष अग्निहोत्री की ओर से कांवड़ियों को आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

आशुतोष अग्निहोत्री ने कहा कि भगवान भोलेनाथ के श्रद्धालुओं की सेवा करना उनके लिए सौभाग्य की बात है। कांवड़ियों की सेवा को वह भगवान की सेवा का माध्यम मानते हैं। उन्होंने कहा कि सावन माह में कांवड़ लेकर जलाभिषेक के लिए जाने वाले श्रद्धालुओं को जब भी किसी प्रकार की आवश्यकता हो, वे हरसंभव सहयोग के लिए सदैव तत्पर रहेंगे।

उन्होंने कहा कि पूरे सावन माह में भंडारे और कांवड़ियों की सेवा के दौरान जो आत्मिक सुख और संतुष्टि मिली, उसे शब्दों में व्यक्त करना संभव नहीं है। उन्होंने इस पुण्य कार्य में प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग करने वाले सभी सहयोगियों तथा क्षेत्रवासियों का हृदय से आभार व्यक्त किया।

सावन के दौरान लगातार भंडारे और कांवड़ियों की सेवा किए जाने को लेकर नगर एवं क्षेत्र के लोगों द्वारा आशुतोष अग्निहोत्री की सराहना की जा रही है। लोगों का कहना है कि धार्मिक आस्था के साथ जरूरतमंद श्रद्धालुओं की सेवा करना समाज के लिए सकारात्मक संदेश है।

Post a Comment

أحدث أقدم

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume