Top News

शाहजहांपुर : पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित ने जनपद में 30 दरोगाओं के बदले कार्यक्षेत्र

 


जनपद में सख्त पुलिस व्यवस्था बनाए रखने को लेकर लगातार बदलाव कर रहे पुलिस अधीक्षक 

उत्तर प्रदेश/शाहजहांपुर। 

पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित ने कानून व्यवस्था को मजबूत करने के लिए जनपद में बड़े पैमाने पर फेरबदल किया है। एसपी ने 30 उपनिरीक्षकों के तबादले के आदेश जारी किए हैं।

जारी सूची के अनुसार, पुलिस लाइन में तैनात उपनिरीक्षक रमाकांत गौतम को चौकी प्रभारी बिरसिंहपुर थाना तिलहर, योगेंद्र सिंह को चौकी प्रभारी कुरिया कलां थाना कांट, संजीव कुमार दुबे व नरेंद्र सिंह को थाना तिलहर, अजयपाल सिंह को थाना सदर बाजार, शिवनारायण शर्मा, राजेश कुमार पांडेय व विजयपाल सिंह को थाना खुटार, अमोद कुमार, दिनेश चंद्र गौतम, नेपाल सिंह, अमर सिंह व अंकुर कुमार को थाना कोतवाली भेजा गया है।



वहीं रजनीश कुमार को चौकी प्रभारी बहादुरगंज, सचिन कुमार को चौकी प्रभारी बिलन्दपुर थाना सिंधौली की जिम्मेदारी दी गई है। इसके अलावा वीरेन्द्र सिंह को थाना परौर, नरेंद्र सिंह, सौरभ कुमार व नरेश कुमार को थाना कलान, सुभाष चंद्र को थाना मदनापुर, उदयवीर सिंह व सोहनलाल को थाना सदर बाजार, हसनैन अली को थाना सेहरामऊ दक्षिणी, विजय दीप सिंह को थाना कटरा, महिपाल सिंह को थाना तिलहर, कमलेश सिंह को थाना रामचंद्र मिशन, अजयपाल सिंह को थाना बंडा तथा नरेंद्र सिंह को थाना खुदागंज भेजा गया है।

चौकी प्रभारी बिरसिंहपुर थाना तिलहर में तैनात आरुण कुमार गौतम को पुलिस लाइन भेजा गया है, जबकि महिला उपनिरीक्षक नम्रता सिंह को चौकी प्रभारी बहादुरगंज से थाना सदर बाजार स्थानांतरित किया गया है।

एसपी ने सभी उपनिरीक्षकों को तत्काल प्रभाव से नए तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume