Top News

शाहजहांपुर: कार्तिक पूर्णिमा पर गंगा स्नान को लेकर यातायात डायवर्जन लागू

 


अल्हागंज फर्रुखाबाद मार्ग पर भी भारी वाहनों पर रहेगा प्रतिबंध

उत्तर प्रदेश/शाहजहाँपुर। 

कार्तिक पूर्णिमा पर्व के अवसर पर पांचाल घाट एवं ढाई घाट (फर्रुखाबाद) पर गंगा स्नान हेतु श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के दृष्टिगत जनपद पुलिस ने यातायात एडवाइजरी जारी की है। श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए विभिन्न थाना क्षेत्रों में यातायात डायवर्जन लागू किया गया है।

यह डायवर्जन व्यवस्था दिनांक 23 नवंबर की सायंकाल 6 बजे से दिनांक 24 नवंबर की सायंकाल 6 बजे तक लागू रहेगी।

इन मार्गों पर भारी वाहन प्रतिबंधित रहेंगे -

1. मिर्जापुर की तरफ से हुल्लापुर (अल्हागंज) की ओर आने वाले भारी वाहन प्रतिबंधित रहेंगे।

2. बरेली वाया कटरा-परशुरामपुरी की तरफ से हुल्लापुर (अल्हागंज) की ओर आने वाले भारी वाहन प्रतिबंधित रहेंगे।

3. बरेली मोड़ वाया परशुरामपुरी से हुल्लापुर (अल्हागंज) की ओर आने वाले भारी वाहन प्रतिबंधित रहेंगे।

4. शाहाबाद (हरदोई) की तरफ से हुल्लापुर (अल्हागंज) की ओर आने वाले भारी वाहन प्रतिबंधित रहेंगे।

5. गंगा एक्सप्रेस-वे (परशुरामपुरी) से हुल्लापुर (अल्हागंज) की ओर आने वाले भारी वाहन प्रतिबंधित रहेंगे।

शाहजहांपुर पुलिस ने आमजन से अपील की है कि यातायात डायवर्जन का पालन करें एवं पुलिस प्रशासन का सहयोग करें। असुविधा से बचने हेतु निर्धारित वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग करें।

Post a Comment

Previous Post Next Post

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume