Top News

शाहजहांपुर: सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में डीएम ने दिए निर्देश

 


30 नवंबर तक पूरे हों सभी कार्य: डीएम 

उत्तर प्रदेश/शाहजहाँपुर। 

जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिलाधिकारी ने गत माह के दौरान हुई सड़क दुर्घटनाओं की समीक्षा करते हुए सड़क सुरक्षा के दृष्टिगत आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि सड़कों पर लगी स्ट्रीट लाइटें रात्रि में सुचारू रूप से जलें तथा आवश्यकता के अनुसार रिफ्लेक्टर लगवाने एवं रोड मार्किंग/पेंटिंग का कार्य कराया जाए। गंगा एक्सप्रेसवे पर निर्मित हवाई पट्टी पर पर्याप्त संख्या में रिफ्लेक्टर लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने एनएचएआई एवं मोर्थ के अधिकारियों को संबंधित सड़कों का भ्रमण कर दुर्घटना संभावित स्थानों पर रिफ्लेक्टर तथा पेंटिंग का कार्य सुनिश्चित करने को कहा।

निर्माण एवं मरम्मत कार्य वाले स्थानों पर भी सुरक्षा के दृष्टिगत पर्याप्त रिफ्लेक्टर लगाने एवं रोड मार्किंग कराने के निर्देश दिए। गर्रा नदी पुल का निर्माण कार्य शीघ्र पूर्ण कराने को भी कहा।

जिलाधिकारी ने स्कूलों की छुट्टियों के समय में अंतर रखने के निर्देश दिए, जिससे एक साथ वाहनों की आवाजाही से जाम की स्थिति उत्पन्न न हो। नगर निगम क्षेत्र में निर्माणाधीन सड़कों के कार्यों में तेजी लाने तथा ठंड के दृष्टिगत कटरा एवं अल्लाहगंज मार्ग का निरीक्षण कर आवश्यक कार्यवाही करने को कहा। उन्होंने सड़कों पर जेब्रा क्रॉसिंग, साइनेज एवं अन्य सड़क सुरक्षा संबंधी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि सभी संबंधित कार्य 30 नवंबर तक पूर्ण कर लिए जाएं। उन्होंने कहा कि 2 दिसंबर से स्वयं भ्रमण कर सड़कों एवं सड़क सुरक्षा व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण किया जाएगा।

बैठक में अपर जिलाधिकारी प्रशासन रजनीश कुमार मिश्र, एसपी सिटी देवेंद्र कुमार सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume