लखनऊ।
उत्तर प्रदेश विधान परिषद के पांच खंड स्नातक और छह खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के द्विवार्षिक निर्वाचन-2026 के लिए आज शुक्रवार को मतदान हो रहा है। सुबह 8 बजे से शुरू हुआ मतदान शाम 4 बजे तक चलेगा।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय के अनुसार कानपुर नगर, कानपुर देहात और उन्नाव को छोड़कर प्रदेश के सभी 72 जनपदों में मतदान कराया जा रहा है। इस चुनाव में कुल 14,81,310 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे, इसके लिए 2,697 मतदान स्थल बनाए गए हैं। चुनाव मैदान में कुल 152 प्रत्याशी हैं।
खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र की 6 सीटों के लिए प्रदेश भर के पंजीकृत शिक्षक मतदाता वोट डाल रहे हैं। वहीं 5 खंड स्नातक सीटों के लिए स्नातक मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं।
मतदान को शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए सभी जिलों में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। मतदान केंद्रों पर सुबह से ही मतदाताओं की कतारें देखी जा रही हैं।

Post a Comment