Top News

बरेली-मुरादाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन: शाहजहांपुर में दोपहर 2 बजे तक 63.17 प्रतिशत मतदान

 


शाहजहांपुर। बरेली-मुरादाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के लिए जनपद शाहजहांपुर में शुक्रवार को शांतिपूर्ण ढंग से मतदान जारी है। जिला प्रशासन द्वारा जारी रिपोर्ट के अनुसार दोपहर 2 बजे तक जिले में कुल 63.17 प्रतिशत मतदान हो चुका है।

जिले के 14 मतदान स्थलों पर कुल 4825 मतदाता पंजीकृत हैं, जिनमें 3004 पुरुष और 1821 महिला मतदाता शामिल हैं। सुबह 10 बजे तक 682 मत (14.13 प्रतिशत), दोपहर 12 बजे तक 2050 मत (42.49 प्रतिशत) पड़े थे, जबकि दोपहर 2 बजे तक यह संख्या बढ़कर 3048 हो गई।

सबसे अधिक मतदान 47-जूनियर हाईस्कूल अल्हागंज में दर्ज किया गया, जहां 2 बजे तक 79.35 प्रतिशत वोट पड़े। वहीं 43-कार्यालय नगर पंचायत निगोही में 72.34 प्रतिशत और खुटार विकास खंड कार्यालय में 71.71 प्रतिशत मतदान हुआ।

नगर निगम हाल कार्यालय शाहजहांपुर में 60.99 प्रतिशत, मिर्जापुर ब्लाक कार्यालय भावलखेड़ा में 59.41 प्रतिशत और तहसील कार्यालय सदर शाहजहांपुर में 64.83 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।

मतदान शाम 4 बजे तक चलेगा। इसके बाद अंतिम मतदान प्रतिशत की घोषणा की जाएगी।

Post a Comment

Previous Post Next Post

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume