Top News

शाहजहांपुर: शिक्षक एमएलसी चुनाव को लेकर अलर्ट रहा प्रशासन ,डीएम-एसपी ने परखे मतदान केंद्र





शांतिपूर्ण और निष्पक्ष मतदान कराने के दिए निर्देश, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

उत्तर प्रदेश/शाहजहांपुर। 
बरेली-मुरादाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव को लेकर शुक्रवार को जिला प्रशासन अलर्ट रहा। जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह और पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित ने मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने मतदान प्रक्रिया और सुरक्षा इंतजामों को परखा।


 उन्होंने संबंधित अधिकारियों को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग से मतदान संपन्न कराने के निर्देश दिए। साथ ही मतदान केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने और निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने को कहा। अधिकारियों ने मतदान से जुड़ी व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने पर जोर दिया।

Post a Comment

Previous Post Next Post

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume