Top News

शाहजहांपुर: बुढ़वा मंगलवार को रामताल देवस्थान पर सुंदरकांड में मंत्रमुग्ध हुए श्रद्धालु

 

बुढ़वा मंगल पर रामताल धाम में सुंदरकांड पाठ और विशाल भंडारे का आयोजन, उमड़े श्रद्धालु

अल्हागंज/ शाहजहांपुर।

 बुढ़वा मंगल के पावन अवसर पर रामताल धाम, मान नगला में सुंदरकांड पाठ एवं तृतीय विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम बालाजी जी की कृपा से मंगलवार को प्रातः 8 बजे से आयोजित हुआ इस दौरान श्री सुंदरकांड पाठ प्रारंभ हुआ, जिसके बाद दोपहर 12 बजे से बाबा की इच्छा तक विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम स्थल को गुब्बारों से सजाया गया था।

सुंदरकांड पाठ के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। महिलाएं, पुरुष और बुजुर्ग सभी ने भक्ति भाव से पाठ का श्रवण किया और प्रसाद ग्रहण किया। जय बालाजी सरकार और जय रामताल धाम के जयकारों से पूरा परिसर गूंज उठा।

आयोजन समस्त भक्तगणों द्वारा किया गया था। आयोजकों ने सभी श्रद्धालुओं से परिवार सहित पहुंचकर पाठ श्रवण और भंडारे में शामिल होने की अपील की थी, जिस पर बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाया।

Post a Comment

Previous Post Next Post

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume