Top News

शाहजहांपुर: ग्रामीणों की चौखट पर समस्याएं सुनने पहुंचे अधिकारी

 

फोटो: विद्यालय में जनसमस्याएं सुनते अधिकारी


भुढ़िया के कम्पोजिट विद्यालय में कैंप लगाकर अधिकारियों ने सुनी जनसमस्याएं 

 उत्तर प्रदेश/शाहजहांपुर

जनपद की ददरौल विधानसभा से विधायक अरविंद सिंह के निर्देश पर सोमवार को कांट क्षेत्र के भूड़िया के कंपोजिट विद्यालय में समाज कल्याण विभाग का विशेष कैंप लगा। ग्राम प्रधान दिलीप कुशवाहा की मांग पर लगे इस कैंप में करीब 250 ग्रामीण पहुंचे।

कैंप में वृद्धा-दिव्यांग पेंशन के नए आवेदन लिए गए और रुकी पेंशन की शिकायतें सुनी गईं। पिछड़ा वर्ग, प्रोबेशन, राजस्व और स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने भी मौके पर समस्याएं सुनीं और योजनाओं की जानकारी दी।

भूड़िया के अलावा मल्हपुर, कौढ़ा, हरिपुर, पथरा समेत कई गांवों के लोगों को एक ही जगह सभी विभाग मिलने से राहत मिली।

इस दौरान विधायक प्रतिनिधि हरजीत चौहान, प्रधान दिलीप कुशवाहा, वीडीओ आकांक्षा अग्निहोत्री, दीपक अग्निहोत्री समेत अधिकारी मौजूद रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume