Top News

सीतापुर: राष्ट्रवादी नवनिर्माण दल का संगठन विस्तार

 

जिलाध्यक्ष संत कुमार मिश्रा ने जारी किया नियुक्ति-पत्र

उत्तर प्रदेश/सीतापुर।

जनपद सीतापुर में राष्ट्रवादी नवनिर्माण दल ने अपने संगठन को और अधिक मजबूत और धारदार बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। दल के जिलाध्यक्ष सन्त कुमार मिश्रा की ओर से 6 सितंबर को एक महत्वपूर्ण नियुक्ति-पत्र जारी किया गया है।

जारी नियुक्ति-पत्र के अनुसार संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष त्यागी जी के निर्देशानुसार एक सक्रिय कार्यकर्ता को संगठन में नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। नियुक्ति-पत्र में राष्ट्रीय नेतृत्व की अनुशंसा पर यह नियुक्ति की गई है।

जिलाध्यक्ष संत कुमार मिश्रा ने नवनियुक्त पदाधिकारी को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उन्हें पूर्ण विश्वास है कि नवनियुक्त पदाधिकारी पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ पार्टी की राष्ट्रवादी विचारधारा, नीतियों और जनकल्याणकारी कार्यक्रमों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करेंगे।

पत्र में विशेष रूप से उल्लेख किया गया है कि संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत, प्रभावी और सुशोभित बनाने में नवनियुक्त पदाधिकारी की अहम भूमिका रहेगी। राष्ट्रवादी नवनिर्माण दल लगातार प्रदेश के सभी जिलों में अपने संगठन का विस्तार कर रहा है और युवाओं व समाज के प्रबुद्ध लोगों को जोड़ने का अभियान चला रहा है।

इस महत्वपूर्ण नियुक्ति की प्रतिलिपि संगठन के शीर्ष नेतृत्व को भेजी गई है, जिसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष , प्रदेश संगठन के पदाधिकारी, राष्ट्रीय महासचिव संगठन अभिषेक त्यागी अनुशासन समिति तथा संबंधित जिला एवं क्षेत्रीय पदाधिकारी शामिल हैं।

इस नियुक्ति के बाद सीतापुर जिले में पार्टी कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखा जा रहा है। माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में राष्ट्रवादी नवनिर्माण दल जिले में कई सामाजिक और जन-जागरूकता कार्यक्रमों की शुरुआत करेगा।

Post a Comment

Previous Post Next Post

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume