Top News

शाहजहांपुर: अल्हागंज में बारह पत्थर देवस्थान पर हनुमान अंश फिल्म का भव्य प्रदर्शन

 



हजारों श्रद्धालु उमड़े, जयकारों से गूंजा बारहपत्थर

उत्तर प्रदेश/शाहजहांपुर।

 बाबा नीम करोली महाराज सेवा मंडल कमेटी के तत्वावधान में मंगलवार को बारहपत्थर, अल्हागंज में पूज्य बाबा नीम करोली महाराज के दिव्य जीवन पर आधारित फिल्म ‘हनुमान अंश’ का भव्य दर्शन एवं प्रसारण कार्यक्रम श्रद्धा और उल्लास के साथ संपन्न हुआ।



कार्यक्रम में हजारों की संख्या में श्रद्धालु, क्षेत्रवासी और गणमान्य नागरिक शामिल हुए। फिल्म के प्रदर्शन के दौरान पूरा परिसर ‘जय बाबा नीम करोली’ के जयकारों से गूंज उठा और वातावरण पूरी तरह भक्तिमय हो गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में वरिष्ठ भाजपा नेता एवं समाजसेवी विनय शर्मा उपस्थित रहे। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि बाबा नीम करोली महाराज का जीवन सेवा, प्रेम और मानव कल्याण का प्रतीक है। उनका त्याग और उनके चमत्कार आज के समाज के लिए प्रेरणा के स्रोत हैं।

कार्यक्रम के संरक्षक एवं आयोजक अवधेश कुमार मिश्रा (मिश्रा बुक डिपो) ने सभी अतिथियों और श्रद्धालुओं का स्वागत किया तथा कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग के लिए सभी का आभार व्यक्त किया। फिल्म प्रदर्शन के पश्चात उपस्थित श्रद्धालुओं में प्रसाद का वितरण किया गया।

आयोजन को सफल बनाने में कमेटी के प्रमुख सेवक दीपांशु मिश्रा, अध्यक्ष शशिकान्त मिश्रा, महासचिव अंकित श्रीवास्तव, कोषाध्यक्ष अंशु गुप्ता सहित सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का विशेष योगदान रहा। कार्यक्रम के दौरान शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने में स्थानीय पुलिस प्रशासन का सराहनीय सहयोग रहा।

Post a Comment

Previous Post Next Post

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume