Top News

शाहजहांपुर: विद्युत मंत्री एके शर्मा से मिले बीजेपी विधायक अरविन्द सिंह


ददरौल विधायक अरविन्द कुमार सिंह ने ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा से मिलकर उठाया बिजली कटौती का मुद्दा

उत्तर प्रदेश/शाहजहाँपुर।

 ददरौल विधानसभा क्षेत्र 136 में गहराए बिजली संकट को लेकर विधायक अरविन्द कुमार सिंह ने उत्तर प्रदेश सरकार के ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा से मुलाकात कर पत्र सौंपा। 

विधायक ने पत्र में अवगत कराया कि उनके निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत विद्युत उपखण्ड मदनापुर, कांट/अभायन, चौहानापुर, अटसलिया, जलालाबाद ग्रामीण, भैंसटा कलां, बंथरा व विद्युत उपखण्ड जमौर से संचालित ग्रामीण क्षेत्रों में मात्र 5 से 6 घंटे और निजी नलकूपों को 2 से 3 घंटे ही बिजली आपूर्ति हो रही है। कभी-कभी तो दो-दो दिन तक बिजली नहीं आ रही है। पिछले एक माह से स्थिति बहुत खराब है।

पत्र में विधायक ने उल्लेख किया है कि लो-वोल्टेज और ट्रिपिंग की समस्या अधिक रहने से किसानों को धान की फसल की सिंचाई में काफी कठिनाई हो रही है। गन्ना और धान की फसलें सिंचाई के अभाव में सूख रही हैं। वहीं ग्रामीणों को भी शासन की मंशा अनुरूप विद्युत आपूर्ति नहीं हो पा रही है, जिसकी शिकायतें क्षेत्रवासियों द्वारा लगातार की जा रही हैं। स्थानीय अधिकारियों को लगातार अवगत कराने के बाद भी स्थिति जस की तस बनी हुई है, जिससे किसानों व ग्रामीणों में आक्रोश है।

विधायक अरविन्द कुमार सिंह ने ऊर्जा मंत्री से जनहित व कृषक हित में बंथरा, जमौर, मदनापुर, चौहानापुर, पल्ली, जलालाबाद, अभायन, कांट समेत सभी प्रभावित क्षेत्रों में शासन की मंशा के अनुरूप ग्रामीण क्षेत्रों में रात की बिजली आपूर्ति 18 से 20 घंटे सुनिश्चित कराने की मांग की है।

Post a Comment

Previous Post Next Post

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume