बण्डा पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर भेजा जेल
उत्तर प्रदेश/शाहजहांपुर
जनपद में नशे के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना बण्डा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने अफीम तस्करी करने वाले दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 546 ग्राम फाइन क्वालिटी अवैध अफीम, 2 मोबाइल फोन, 290 रुपये नगद और एक काली स्प्लेंडर मोटरसाइकिल बरामद की है।
पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित के निर्देश, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी पुवायां के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक थाना बण्डा के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई।
मुखबिर की सूचना पर टेड़ा पुल के पास घेराबंदी
पुलिस टीम शांति व्यवस्था और रात्रि गश्त के दौरान संदिग्ध व्यक्ति/वाहन चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि दो युवक अफीम लेकर टेड़ा पुल से सिकन्दरपुर जाने वाले मार्ग से निकलने वाले हैं। सूचना पर तत्काल घेराबंदी कर 3 अगस्त को रात करीब 00:45 बजे दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त -
1. तस्लीम पुत्र हाकिम अली, उम्र 30 वर्ष, निवासी ग्राम कटईया, थाना निगोही, जनपद शाहजहांपुर
2. तनिष्क सक्सेना पुत्र रामप्रकाश, उम्र 22 वर्ष, निवासी ग्राम हथगांव, थाना तिलहर, जनपद शाहजहांपुर
बरामद अफीम सफेद पॉलिथीन में खाकी टेप लगी हुई थी। इस संबंध में थाना बण्डा पर मु0अ0सं0 412/2026 धारा 8/18 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया है। विवेचना उ0नि0 अमर कान्त सिंह द्वारा की जा रही है।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार तनिष्क सक्सेना का पूर्व में आपराधिक इतिहास भी है। उसके विरुद्ध थाना तिलहर पर मु0अं0सं0 757/2018 धारा 376, 511, 506 भादवि व 3/4 पॉक्सो एक्ट का मुकदमा दर्ज है।
पूछताछ में किया खुलासा -
पूछताछ में दोनों ने बताया कि वे झारखंड के कुछ लोगों से कम दाम पर अफीम खरीदकर लाते हैं और हाईवे पर अलग-अलग स्थानों पर ट्रक चालकों और अन्य लोगों को बेचते हैं। हाईवे किनारे खड़े होकर कई अनजान ट्रक चालकों को भी
अफीम बेच चुके हैं।

Post a Comment