जनपदीय पुलिस स्थापना बोर्ड का बड़ा फैसला, कांट, जलालाबाद, कलान समेत कई थानों के सिपाही इधर से उधर
उत्तर प्रदेश/शाहजहांपुर।
जनपदीय पुलिस स्थापना बोर्ड की दिनांक 18.09.2026 को आयोजित बैठक में लिए गए निर्णय के क्रम में जनपद में बड़े पैमाने पर पुलिसकर्मियों के स्थानांतरण किये गए हैं। इस संबंध में जारी आदेश के अनुसार कुल 36 मुख्य आरक्षी, आरक्षी और महिला आरक्षियों को तत्काल प्रभाव से उनके नवीन तैनाती स्थल पर भेजा गया है।
जारी ट्रांसफर लिस्ट के अनुसार सबसे बड़ा बदलाव यूपी-112 को लेकर किया गया है। विभिन्न थानों में तैनात 32 पुलिसकर्मियों को यूपी-112, शाहजहांपुर में स्थानांतरित किया गया है।
कहाँ से कहाँ हुए तबादले -
• थाना कांट से 8 पुलिसकर्मी - उपदेश कुमार, समोद कुमार, कां0 2751 विमलेश कुमार, कां0 2744 आशुतोष, कां0 2743 राहुल कुमार, कां0 2777 पीयूष कुमार के अलावा म0कां0 204 प्रीति, आरक्षी 1725 नाहर सिंह और आरक्षी 2116 नसीम भी कांट से हटाए गए हैं। • थाना जलालाबाद से 5 पुलिसकर्मी - मु0आ0 360 रामवीर सिंह, मु0आ0 345 सौरभ कुमार, मु0आ0 677 कुलदीप सिंह, मु0आ0 597 प्रेमवीर सिंह और मु0आ0 172 दिनेश कुमार को UP-112 भेजा गया है। • थाना कलान से 7 पुलिसकर्मी - मु0आ0 433 संजीव कुमार, मु0आ0 650 ब्रजपाल सिंह, मु0आ0 104 नरेन्द्र सिंह, मु0आ0 309 रामनरेश, कां0 1038 शैलेन्द्र कुमार, कां0 2700 प्रतीक कुमार और आरक्षी 2772 अश्वनी कुमार शामिल हैं। • थाना मिर्जापुर से 4 पुलिसकर्मी - मु0आ0 227 महेन्द्र सिंह, मु0आ0 508 सत्यवीर सिंह, मु0आ0 170 अजय और कां0 2031 श्रवण कुमार। • थाना मदनापुर, अल्हागंज, परौर, जैतीपुर, सिंधौली, रोजा से भी एक-एक, दो-दो कर्मियों को UP-112 में भेजा गया है।
वहीं दो आरक्षियों को रिजर्व पुलिस लाइन और थानों के कार्यालय में नई तैनाती मिली है।
• रिजर्व पुलिस लाइन में तैनात आरक्षी कुशल कुमार को कार्यालय थाना कलान भेजा गया है। • यूपी-112 में तैनात महिला आरक्षी 2383 अंशु को कार्यालय क्षेत्राधिकारी पुवायां में स्थानांतरित किया गया है। • थाना कांट से आरक्षी 1725 नाहर सिंह और आरक्षी 2116 नसीम को वापस रिजर्व पुलिस लाइन भेजा गया है।
आदेश में कहा गया है कि सभी संबंधित तत्काल प्रभाव से अपनी नवीन तैनाती स्थल पर आमद कर अनुपालन सुनिश्चित करें।

Post a Comment