Top News

शाहजहांपुर: शिक्षक अपने सुरक्षित भविष्य के लिए संगठन को मजबूत बनाएं : ऋषिकान्त पाण्डेय

 





अक्टूबर में होगा जनपदीय अधिवेशन और सेवानिवृत्त शिक्षक सम्मान समारोह

उत्तर प्रदेश/शाहजहाँपुर, 20 सितंबर।

 उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष ऋषिकान्त पाण्डेय ने कहा कि शिक्षकों का वजूद संगठन में एकजुट रहने से है। अपने सम्मान और सुरक्षित भविष्य के लिए संगठन के हर आंदोलन में हर समय तैयार रहने की आवश्यकता है। संगठन मजबूत रहेगा तो शिक्षक भी आराम से रहेगा, अगर संगठन कमजोर हुआ तो समस्याओं से लड़ना मुश्किल हो जायेगा।

जिलाध्यक्ष श्री पाण्डेय शनिवार को जनपद की कई निर्वाचित ब्लॉक इकाइयों के रिक्त पदों पर निर्वाचन कार्यवाही सम्पन्न कराने के बाद शिक्षकों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने बताया कि आज कई निर्वाचित ब्लॉक इकाई समितियों के रिक्त पदों पर पदाधिकारियों का निर्विरोध निर्वाचन सम्पन्न हुआ है। इन कमेटियों में अध्यक्ष, मंत्री और कोषाध्यक्ष पद का निर्वाचन 07 दिसम्बर 2025 को कराया गया था। अब 7 ब्लॉक कमेटी पूर्ण रूप से गठित हो गयी हैं।

उन्होंने बताया कि कलान, निगोही, जैतीपुर, सिधौली, पुवायां और भावलखेड़ा में ब्लॉक कमेटी के निर्वाचन 30 सितंबर तक पूर्ण करा लिए जायेंगे। इसके बाद अक्टूबर में दो दिवसीय जनपदीय अधिवेशन की तारीख प्रदेश स्तर से घोषित कराई जायेगी, जिसमें जिला कार्यकारिणी का विधिवत निर्वाचन और नव निर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण कार्यक्रम किया जायेगा। इस अधिवेशन में इस वर्ष सेवानिवृत्त हुए शिक्षकों का सम्मान भी किया जायेगा।

आज की ब्लॉक स्तरीय निर्वाचन कार्यवाही सम्पन्न कराने के लिए पर्यवेक्षक के रूप में अरविन्द शुक्ला, विक्रांत मिश्रा और शशांक शेखर को जिम्मेदारी दी गई थी। निर्वाचन प्रक्रिया प्रातः 11 बजे से शुरू हुई। नामांकन पत्र वैध पाये जाने पर प्रमाण पत्र भी दिए गए।



इन ब्लॉकों में हुए निर्वाचन

जलालाबाद ब्लॉक कार्यकारिणी में जितेंद्र कुमार सिंह को अध्यक्ष, संजीव अवस्थी को मंत्री, विपिन द्विवेदी को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, वीरेंद्र प्रताप को कोषाध्यक्ष और अंकुर को उपाध्यक्ष बनाया गया।

कांट ब्लॉक में चेतन कुमार को कोषाध्यक्ष बनाया गया।

निगोही ब्लॉक में आज जेमेन्द्र सिंह को ब्लॉक अध्यक्ष बनाया गया। शेष ब्लॉक कमेटी का गठन 30 सितंबर को BRC निगोही में किया जायेगा।

इसके अलावा जलालाबाद, कांट, ददरौल और तिलहर ब्लॉक कमेटी के रिक्त पदों पर भी निर्वाचन सम्पन्न कराया गया।

इस अवसर पर जिला कार्यकारिणी से वरिष्ठ उपाध्यक्ष रत्नाकर दीक्षित, जिला मंत्री संदीप सिंह, कोषाध्यक्ष भुवनेश गुप्ता, संयुक्त मंत्री सचिन कुमार, उपाध्यक्ष धीरज रस्तोगी, ब्लॉक अध्यक्ष ददरौल नवनीत तिवारी, ब्लॉक अध्यक्ष तिलहर अरविन्द वर्मा, ब्लॉक अध्यक्ष खुटार सचिन मिश्रा सहित राजेश पाण्डेय, संतोष कुमार, मोहम्मद इमरान, अभिषेक गंगवार, मनोज मलिक, चंद्र भूषण शुक्ला आदि उपस्थित रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume