Top News

लखनऊ: यूपी की राजधानी से राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा ने भरी हुंकार

 

संस्थापक अलंकार अग्निहोत्री ने दिया 200 सीटों का लक्ष्य,

 बूथ से विधानसभा तक बनेगी मजबूत टीम

लखनऊ।

 राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा (R.A.M.) की महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक सोमवार को प्रदेश कार्यालय लखनऊ में प्रदेश अध्यक्ष विश्वदीप अवस्थी की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में प्रदेश भर से आए वरिष्ठ पदाधिकारियों, क्षेत्रीय अध्यक्षों, जिला अध्यक्षों, प्रदेश महासचिवों और सचिवों ने भाग लिया।

बैठक में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर संगठन की तैयारियों, विस्तार और चुनावी रणनीति पर विस्तृत चर्चा हुई।

बैठक को संबोधित करते हुए R.A.M. के संस्थापक अलंकार अग्निहोत्री ने आगामी विधानसभा चुनाव के लिए बड़ा लक्ष्य निर्धारित किया। उन्होंने कहा कि पार्टी को प्रदेश की 200 से अधिक विधानसभा सीटों पर जीत दर्ज कर विधानसभा में मजबूत उपस्थिति दर्ज करानी है। इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए सभी क्षेत्रों में संगठनात्मक गतिविधियों को तेज करने और प्रभावी चुनावी रणनीति बनाने पर जोर दिया।

उन्होंने कहा कि किसी भी बड़े लक्ष्य को हासिल करने के लिए बूथ स्तर पर संगठन का मजबूत होना सबसे जरूरी है। हर विधानसभा क्षेत्र में बूथ स्तर तक सक्रिय और जिम्मेदार कार्यकर्ताओं की टीम तैयार की जाए।

बैठक में बनी बूथ स्तर तक की कार्ययोजना

बैठक में संगठन को गांव, वार्ड और बूथ स्तर तक मजबूत करने के लिए व्यापक कार्ययोजना तैयार की गई -

1. प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में संगठन की वर्तमान स्थिति की समीक्षा।

2. कमजोर क्षेत्रों में प्राथमिकता के आधार पर संगठन विस्तार।

3. बूथ स्तर तक सक्रिय कार्यकर्ताओं की टीम का गठन।

4. जिला, मंडल और विधानसभा स्तर पर नियमित बैठकों का आयोजन।

5. कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर समन्वय और संवाद।

6. R.A.M. के विजन डॉक्यूमेंट और प्रमुख मुद्दों को जन-जन तक पहुंचाना।

7. युवा, महिला, किसान, व्यापारी और अधिवक्ता प्रकोष्ठ को अधिक सक्रिय करना।

प्रदेश अध्यक्ष विश्वदीप अवस्थी का आह्वान

प्रदेश अध्यक्ष विश्वदीप अवस्थी ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि R.A.M. को मजबूत करने के लिए सभी पदाधिकारी तन, मन और धन से निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करें। उन्होंने कहा कि संगठन को सिर्फ प्रदेश, जिला या विधानसभा तक सीमित नहीं रखना है, बल्कि प्रत्येक बूथ तक मजबूत ढांचा तैयार करना है। प्रत्येक पदाधिकारी की मेहनत और कार्यकर्ता की सक्रियता ही संगठन की वास्तविक ताकत है।

बैठक में मौजूद सभी पदाधिकारियों ने संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने और आगामी चुनाव की तैयारियों को पूरी सक्रियता से आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।

Post a Comment

Previous Post Next Post

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume