Top News

शाहजहाँपुर : महानगर में 5.40 करोड़ की लागत से बनेंगी 7 सड़कें

 


वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना ने किया शुभारंभ

उत्तर प्रदेश/शाहजहाँपुर।

 नगर निगम क्षेत्र में सड़क और नाली की व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए शनिवार को 5 करोड़ 40 लाख रुपये के विकास कार्यों का शिलान्यास किया गया। राज्य सेक्टर योजना के अंतर्गत नवसृजित नगर निगमों में सड़क पुनरोद्धार/नवीनीकरण/विस्तारीकरण योजना के तहत 2 हॉट मिक्स और 5 सीसी सड़कों का निर्माण कराया जाएगा।

शिलान्यास कार्यक्रम जलालनगर, तारीन, दिलाजाक और हाथीथान क्षेत्र के लिए आयोजित किया गया। इन कार्यों के पूरा होने से क्षेत्र में आवागमन सुगम होगा और जलभराव की समस्या से भी निजात मिलेगी। अधिकारियों को निर्माण कार्य मानक के अनुरूप और समय से पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं।

इन 7 सड़कों का होगा निर्माण -

1. जलालनगर बाहर चुंगी में गदियाना-निगोही रोड तिराहे से चौधरी की पुलिया तक हॉट मिक्स सड़क सुदृढ़ीकरण।

2. जलालनगर बाहर चुंगी में सलीम की चक्की से मैना के मकान तक एवं कैशव चूड़ीक के पास से सतीश के मकान तक नाली व सीसी सड़क।

3. सुजान खाँ की पुलिया से निगोही रोड तक हॉट मिक्स सड़क सुदृढ़ीकरण।

4. एमजी जलालनगर में रेलवे स्टेशन रोड स्थित राम स्वरूप किराना स्टोर से मुक्ति नाथ मंदिर होते हुए घोड़िया वाली पुलिया तक नाली व सीसी सड़क।

5. तारीन जलालनगर में पानी की टंकी के सामने वर्दी वाली गली में कुनाल, भोला, रामलाल के मकान तक तथा खनखुजा वाली गली में नाली व सीसी सड़क।

6. दिलाजाक में नफीस की दुकान/अवध क्लीनिक से पीजी के मकान तक एवं निगोही रोड पानी की टंकी के पास जेल कैम्प से पुवायां रोड तक नाली व सीसी सड़क।

7. हाथीथान में आदिद सीमेंट वाले से सुब्बी के मकान तक तथा हाथीथान मस्जिद से शाकिर के मकान तक नाली व सीसी सड़क।

कार्यक्रम में प्रदेश के वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना, नगर आयुक्त सौम्या गुरुरानी, सहायक नगर आयुक्त तरुण प्रताप सिंह, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मनोज कुमार मिश्रा, मुख्य अभियंता आशीष त्रिवेदी, पार्षदगण राठौर, रीता राठौर, नईम शाहना, शहाब अली, जितेंद्र सिंह, अफरीन बानो, जीशान उर्फ रिंकू सहित नगर निगम के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume