Top News

शाहजहांपुर: मिर्जापुर में कांवड़ियों के लिए शुरू हुआ स्वास्थ्य शिविर





 श्रावण के प्रथम सोमवार पर कांवड़ियों के लिए 24 घंटे निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर शुरू

उत्तर प्रदेश/शाहजहाँपुर

यूपी के शाहजहांपुर में मिर्जापुर थाना क्षेत्र में सोमवार को पवित्र श्रावण मास के प्रथम सोमवार के अवसर पर संतनपाल सिंह आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल, मिर्जापुर द्वारा कांवड़ यात्रियों की सेवा के लिए कॉलेज के मुख्य द्वार पर निःशुल्क स्वास्थ्य एवं सहायता शिविर का शुभारंभ किया गया।

गत वर्षों की भांति इस वर्ष भी कॉलेज प्रशासन द्वारा शिवभक्तों के लिए 24 घंटे चिकित्सा एवं एम्बुलेंस सेवा उपलब्ध कराई जाएगी।

शिविर का शुभारंभ उपजिलाधिकारी कलान और क्षेत्राधिकारी जलालाबाद ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। इस अवसर पर प्रभारी निरीक्षक थाना मिर्जापुर, तहसीलदार कलान सहित क्षेत्र के कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। कॉलेज के चेयरमैन डॉ. नीलेश यादव और संस्थापक संतनपाल सिंह यादव ने सभी अतिथियों को बुके भेंट कर स्वागत किया।




चेयरमैन डॉ. नीलेश यादव ने बताया कि श्रावण माह में बड़ी संख्या में कांवड़ यात्री इस मार्ग से होकर गुजरते हैं। उनकी सुविधा और स्वास्थ्य सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर लगाया गया है। शिविर में चिकित्सकों की टीम, आवश्यक दवाएं और प्राथमिक उपचार की सभी सुविधाएं उपलब्ध रहेंगी।

उन्होंने बताया कि यात्रा के दौरान यदि किसी भी कांवड़ यात्री को आपातकालीन चिकित्सा सहायता की आवश्यकता होती है तो वह 8081412514 और 9473644444 पर संपर्क कर निःशुल्क एम्बुलेंस सेवा प्राप्त कर सकता है। यह सेवा पूरे श्रावण माह 24x7 उपलब्ध रहेगी।

कॉलेज प्रबंधन ने सभी कांवड़ यात्रियों से अपील की है कि आवश्यकता पड़ने पर शिविर की सेवाओं का लाभ अवश्य लें।

Post a Comment

Previous Post Next Post

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume