Top News

शाहजहांपुर: सावन के प्रथम सोमवार को भव्य भंडारे का आयोजन

 



अल्हागंज में सावन के विशाल भंडारे का आयोजन, सैकड़ों शिवभक्तों ने ग्रहण किया प्रसाद

उत्तर प्रदेश/शाहजहाँपुर


अल्हागंज में श्रावण मास के पावन अवसर पर राजकीय ठेकेदार आशुतोष अग्निहोत्री आशू ने अल्हागंज फर्रुखाबाद नेशनल हाईवे 730 सी पर बैंक ऑफ बड़ौदा के समीप विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। 

श्री गणेश कंस्ट्रक्शनस एंड प्रॉपर्टीज के द्वारा यह पुनीत धार्मिक कार्य निरंतर प्रत्येक सोमवार को सुनिश्चित किया जाएगा । आज सावन के प्रथम सोमवार पर आयोजित भंडारे में सैकड़ों राहगीरों, कांवड़ियों और स्थानीय श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर बाबा भोलेनाथ का आशीर्वाद प्राप्त किया।



भंडारे के आयोजक राजकीय ठेकेदार एवं समाजसेवी आशुतोष अग्निहोत्री (आशू) ने बताया कि श्रावण मास में प्रत्येक सोमवार को भंडारे के साथ-साथ कांवड़ियों के लिए निःशुल्क सेवाएं भी दी जा रही हैं। जिसमें ठहरने एवं विश्राम की व्यवस्था, शुद्ध पेयजल एवं प्रसाद और यात्रा के दौरान चोट लगने पर चिकित्सा की उचित व्यवस्था शामिल है।

इस दौरान कार्यक्रम में युवा नेता गोपाल मिश्रा, सरोज मिश्रा सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। आयोजकों ने सभी शिवभक्तों से पधार कर प्रसाद ग्रहण करने की अपील की है।


Post a Comment

Previous Post Next Post

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume