Top News

शाहजहांपुर: देर रात घर जा रहे मिस्त्री की चाकुओं से गोदकर हत्या , हत्यारोपी का हॉफ एनकाउंटर

 

फोटो हत्यारोपी को ले जाती पुलिस 
हथियार बरामदगी के दौरान पुलिस पर भी हत्यारोपी ने किया हमला 

पुलिस की जबावी कार्यवाही में पैर में लगी गोली, पुलिसकर्मी भी घायल 


उत्तर प्रदेश/शाहजहांपुर

मामला यूपी के शाहजहांपुर का है जहां कांट थाना क्षेत्र से देर काम से घर वापस लौट रहे मिस्त्री पर पहले से घात लगाएं बैठे युवकों ने जानलेवा हमला कर दिया। हमला इतना घातक था कि मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को सीएचसी पहुंचाया जहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 

मामला ग़ैर समुदाय से जुड़ा था जहां गैर समुदाय के युवकों ने मिलकर एक गौतम नाम के लड़के पर चाकू से हमला कर दिया जिससे युवक की मौत हो गई। मौके पर मौजूद लोगों ने घटना स्थल पर ही हत्यारोपी समीर पुत्र लियाकत अली को पकड़ कर लिया। जिसका वीडियो भी वायरल हो रहा है। 

पुलिस द्वारा मिली जानकारी के अनुसार 

धारदार हथियार से युवक की हत्या के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इस दौरान हत्यारोपी को पुलिस जब धारदार हथियार बरामदगी के लिए जंगल की झाड़ियों में लेकर पहुंची तो हत्यारोपी ने धारदार हथियार से ही पुलिस पर भी हमला कर  दिया। जबावी कार्यवाही में पुलिस ने फायरिंग की जिसमें हत्यारोपी के पैर में गोली लगी। पुलिस ने घायल युवाहबको सीएचसी कांट में भर्ती कराया जहां से डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।

मामला 31 जुलाई को शिकायतकर्ता चन्द्रपाल पुत्र रामकिशन नि0मो0 प्रहलादपुर कमलनैनपुर थाना कांट  ने पुलिस को तहरीर देकर बताया है कि समीर पुत्र लियाकत अली नि0मो0 गढी पूर्वी कस्बा व थाना कांट एवं उसके अन्य तीन साथियों द्वारा जान से मारने कि नीयत से एक राय होकर प्रार्थी के पुत्र गौतम को धारदार हथियार से जानलेवा हमला कर दिया। जिससे वह गम्भीर रूप से घायल हो गया, जिसको चिकित्सक द्वारा मृत घोषित कर  दिया गया। पुलिस ने मिली तहरीर के आधार पर केस पंजीकृत करते हुए अभियोग में नामित अभियुक्त समीर उपरोक्त को मौके से गिरफ्तार कर लिया। 31 जुलाई और 1 अगस्त की रात्रि में पुलिस टीम अभियोग से संबंधित अभियुक्त समीर उपरोक्त को लेकर घटना में प्रयुक्त आलाकत्ल की बरामदगी हेतु अभियुक्त के बताए स्थान पर जंगल ग्राम दिलावरपुर आए । अभियुक्त द्वारा घटना में प्रयुक्त एक अदद चाकू जंगली घास से उठाया और पुलिस टीम पर चाकू से जानलेवा हमला करते हुए भागने का प्रयास किया जिसमें आरक्षी को बाएं हाथ में चोट आई। पुलिस टीम द्वारा आत्मरक्षार्थ फायर किया गया जो अभियुक्त के दाहिने पैर में लगा। घायल आरक्षी एवं अभियुक्त समीर को उपचार हेतु सीएचसी कांट भेजा गया जहां से चिकित्सक द्वारा जिला अस्पताल रेफर किया गया है जहां दोनो का उपचार चल रहा है । अग्रिम विधिक कार्यवाही अमल में लायी जा रही है ।

Post a Comment

Previous Post Next Post

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume