Top News

शाहजहांपुर: शिव बारात के साथ सपन्न हुई शिवलिंग की स्थापना




 शिवलिंग स्थापना से पहले निकली शिव बारात, हर-हर महादेव से गूंजा कस्बा

सेहरामऊ दक्षिणी / शाहजहांपुर - 

सेहरामऊ दक्षिणी थाना क्षेत्र में नगर निवासी श्याम बिहारी के नवनिर्मित शिव मंदिर में शिवलिंग स्थापना से पहले सोमवार को नगर में भव्य शिव बारात निकाली गई। भगवा ध्वज और हर-हर महादेव के जयकारों के साथ निकली इस बारात ने पूरे क्षेत्र में भक्ति का माहौल बना दिया।

फूल-मालाओं से सुसज्जित वाहन पर शिवलिंग को विराजमान कर शोभायात्रा की शुरुआत की गई। बारात कस्बे के प्रसिद्ध बाबा कालसेन मंदिर, कस्बा तिराहा स्थित कालिका मंदिर पहुंची, जहां विधि-विधान से पूजन-अर्चन किया गया। इसके बाद शोभायात्रा हाईवे पर स्थित गांव कुतुआपुर में ऐतिहासिक माँ जालिपा देवी मंदिर, भैरों बाबा मंदिर, काली मां मंदिर तथा हनुमान मंदिर पहुंची। सभी मंदिरों में शिवलिंग का प्रसाद चढ़ाया गया और सुख-समृद्धि की कामना की गई। इस दौरान रास्ते भर श्रद्धालु "बम-बम भोले" और "हर हर महादेव" के जयकारे लगाते चल रहे थे। शिव बारात में प्रमुख रूप से मंदिर के यजमान श्याम बिहारी, अनिल फल वाले, सुमित कुमार, अंकित कुमार, अंकुर, आदेश, मुरली सहित काफी संख्या में शिव भक्त मौजूद रहे। बताया गया कि सभी मंदिरों में भ्रमण के बाद नवनिर्मित मंदिर में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ शिवलिंग की स्थापना की जाएगी।

Post a Comment

Previous Post Next Post

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume