Top News

शाहजहांपुर: जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने वार्षिक ऋण योजन और बैंकिंग सेवाओं की समीक्षा बैठक की

 

डीएम की अध्यक्षता में डीसीसी/डीएलआरसी में वार्षिक ऋण योजना एवं बैंकिंग सेवाओं की समीक्षा बैठक सम्पन्न

शाहजहांपुर

 जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में डीसीसी/डीएलआरसी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में वित्तीय वर्ष 2026-27 की वार्षिक ऋण योजना की जून तिमाही (प्रथम) की प्रगति की समीक्षा की गई। वार्षिक ऋण योजना के अंतर्गत जून तिमाही तक 29.24 प्रतिशत, लगभग ₹4,269 करोड़ की प्रगति पर जिलाधिकारी ने संतोष व्यक्त किया।

बैठक में जनपद के क्रेडिट-डिपॉजिट (सीडी) रेशियो की भी समीक्षा की गई, जो वर्तमान में 87.41 प्रतिशत है। जिलाधिकारी ने जनपद के बेहतर सीडी रेशियो की सराहना करते हुए जिन बैंकों का सीडी रेशियो 60 प्रतिशत से कम है, उन्हें इसमें सुधार लाने के निर्देश दिए। उन्होंने विशेष रूप से इंडियन बैंक, केनरा बैंक, यूनियन बैंक तथा उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक को सीडी रेशियो बढ़ाने के लिए प्रभावी कार्यवाही करने को कहा, ताकि जिले की आर्थिक एवं विकासात्मक गतिविधियों को और गति मिल सके। जिलाधिकारी ने विभिन्न सरकारी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना एवं एक जनपद एक उत्पाद योजना में हुई प्रगति पर संतोष व्यक्त किया। उन्होंने एनआरएलएम एवं मुख्यमंत्री युवा अभियान के अंतर्गत अधिक से अधिक पात्र लाभार्थियों को ऋण उपलब्ध कराते हुए निर्धारित लक्ष्यों की पूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

बैठक में वित्तीय समावेशन की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने अधिक से अधिक एटीएम/रुपे कार्ड को सक्रिय कराने तथा आधार सीडिंग का कार्य प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण कराने के निर्देश दिए। उन्होंने बैंक रहित ग्रामीण क्षेत्रों में बैंकिंग सेवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए बीसी सेंटर खोले जाने पर भी विशेष जोर दिया।

बैठक में आरबीआई की लीड डिस्ट्रिक्ट ऑफिसर नम्रता, डीडीएम नाबार्ड परवेश कुमार गंगवार, उप निदेशक कृषि पुरुषोत्तम मिश्रा, अग्रणी जिला प्रबंधक अरविंद कुमार गुप्ता, सहायक अग्रणी प्रबंधक रवि शर्मा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं बैंकों के जिला समन्वयक उपस्थित रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume