उत्तर प्रदेश/शाहजहाँपुर।
थाना सदर बाजार पुलिस टीम ने प्रभावी कार्यवाही करते हुए दुष्कर्म के अभियोग में वांछित चल रहे अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।
पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित के निर्देश पर अपराध नियंत्रण व वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में प्रभारी निरीक्षक थाना सदर बाजार के नेतृत्व में यह कार्यवाही की है।
7 अगस्त को पीड़िता द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर अभियुक्त अली उर्फ मुन्ने सहित 04 लोगों द्वारा झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने, विरोध करने पर मारपीट, गाली-गलौज व जान से मारने की धमकी देने के संबंध में थाना सदर बाजार पर मुकदमा पंजीकृत किया गया था। विवेचना के दौरान साक्ष्य संकलन के आधार पर धारा 69 बीएनएस का लोप कर धारा 64(1)/123 बीएनएस की वृद्धि की गई।
शनिवार को पुलिस टीम वांछित अभियुक्त की तलाश के दौरान मुखबिर की खास सूचना पर तत्काल पहुंची पुलिस टीम ने उसे पीली मस्जिद के पास से गिरफ्तार कर लिया।
पकड़े गए व्यक्ति ने पूछताछ में अपना नाम मो0 अली उर्फ मुन्ने पुत्र स्व0 जफर अली, निवासी मो0 बाडूजई प्रथम, निकट रिंकू पार्षद का मकान, थाना सदर बाजार, उम्र करीब 35 वर्ष बताया है।
पुलिस ने अभियुक्त को उसके विरुद्ध पंजीकृत अभियोग व धाराओं से अवगत कराते हुए हिरासत में लेकर आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।

إرسال تعليق