Top News

राजभवन में रेड क्रॉस की बैठक, शाहजहांपुर से डॉ. रवि मोहन व डॉ. विजय जौहरी नामित

 



राज्यपाल की अध्यक्षता वाली रेड क्रॉस की बैठक के लिए प्रदेश की नामित सूची में डॉ. रवि मोहन व डॉ. विजय जौहरी नामित।  

उत्तर प्रदेश/शाहजहांपुर 

इंडियन रेड क्रॉस सोसायटी उत्तर प्रदेश राज्य शाखा की वार्षिक बैठक 31 अगस्त, सोमवार को लखनऊ स्थित राजभवन में  राज्यपाल एवं इंडियन रेड क्रॉस सोसायटी उत्तर प्रदेश की अध्यक्ष आनंदीबेन पटेल की अध्यक्षता में आयोजित प्रस्तावित है। बैठक में रेड क्रॉस के प्रदेश सभापति एवं उत्तर प्रदेश सरकार के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक सहित प्रदेश शासन के वरिष्ठ अधिकारी तथा विभिन्न जनपदों की रेड क्रॉस शाखाओं के पदाधिकारी एवं अधिकारी सहभागिता करेंगे।

प्रदेश मुख्यालय द्वारा जारी नामित सूची में जनपद शाहजहांपुर से डॉ. रवि मोहन एवं डॉ. विजय जौहरी तथा अनुज को राजभवन में प्रस्तावित आयोजित इस बैठक में प्रतिभाग के लिए नामित किया गया है। लखनऊ प्रदेश मुख्यालय द्वारा दिशानिर्देश निर्गत किये गए हैं की जारी सूची में नामित प्रतिनिधि ही बैठक में प्रतिभाग करेंगे, उनके स्थान पर किसी अन्य प्रतिनिधि की सहभागिता नहीं होगी। 

डॉ. रवि मोहन एवं डॉ. विजय जौहरी बैठक में जनपद शाहजहांपुर की आवाज को प्रदेश के उच्च स्तर पर रखते हुए स्वास्थ्य सेवाओं, रक्तदान एवं ब्लड बैंक की आवश्यकता तथा रेड क्रॉस की संपत्ति के जनहित में उपयोग जैसे महत्वपूर्ण विषयों को  राज्यपाल के समक्ष रखेंगे। विशेष रूप से पूर्व की भांति जली कोठी के सामने स्थित रेड क्रॉस की संपत्ति, जहां पूर्व में आयुर्वेदिक अस्पताल संचालित होता था, पर ब्लड बैंक स्थापित किए जाने के प्रस्ताव को आगे बढ़ाने के लिए राज्यपाल  एवं उपमुख्यमंत्री  ब्रजेश पाठक  से आवश्यक सहयोग एवं मार्गदर्शन का अनुरोध किया जाएगा।

डॉ. विजय जौहरी ने बताया कि डॉ. रवि मोहन के परिवार के सभी सदस्य इंडियन रेड क्रॉस सोसायटी के आजीवन सदस्य रहे हैं और लंबे समय से रेड क्रॉस की मानवसेवा की भावना से जुड़े हुए हैं। परिवार की यही सेवा परंपरा डॉ. रवि मोहन को भी पीड़ित मानवता की सहायता, स्वास्थ्य सेवा और जनहित के कार्यों के लिए निरंतर प्रेरित करती रही है।

उन्होंने कहा कि डॉ. रवि मोहन जनपद में रेड क्रॉस के सेवा कार्यों को आगे बढ़ाने में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य केवल संस्था की गतिविधियों तक सीमित न रहकर जरूरतमंदों तक स्वास्थ्य एवं मानवीय सहायता पहुंचाना तथा समाज में सेवा भावना को मजबूत करना है।

राजभवन की इस बैठक में प्रदेश स्तर की नामित सूची के माध्यम से शाहजहांपुर को प्रतिनिधित्व मिलना जनपद के लिए महत्वपूर्ण है। इससे जनपद की स्वास्थ्य सेवा से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों को सीधे प्रदेश के शीर्ष स्तर पर रखने का अवसर मिलेगा।

Post a Comment

أحدث أقدم

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume